न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी महिला से शादी के आरोप में बर्खास्त CRPF जवान का हाई कोर्ट जाने का निर्णय, सरकार के खिलाफ करेगा केस

CRPF जवान मुनीर अहमद, जो पाकिस्तानी महिला से शादी करने के आरोप में बर्खास्त हुए थे, ने अपनी सफाई दी और पीएम मोदी व गृहमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई। मुनीर ने कोर्ट जाने का भी निर्णय लिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 May 2025 9:00:25

पाकिस्तानी महिला से शादी के आरोप में बर्खास्त CRPF जवान का हाई कोर्ट जाने का निर्णय, सरकार के खिलाफ करेगा केस

सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तान की महिला से शादी करने की बात छिपाने के आरोप में बर्खास्त किया गया था, जिसके बाद मुनीर ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने विभाग को अपनी शादी के बारे में सूचित किया था और सभी आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। नौकरी से बर्खास्त किए जाने के खिलाफ मुनीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह कोर्ट का रुख करेंगे।

ANI की खबर के अनुसार मुनीर अहमद से जब पूछा गया कि अब उनके पास क्या विकल्प हैं, तो बर्खास्त जवान ने कहा, "बिलकुल, मैं हाई कोर्ट से अपील करूंगा और न्याय की मांग करूंगा। हमने वकील से भी संपर्क किया है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी अपील करता हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए।"

शादी के लिए विभाग से अनुमति ली थी: मुनीर

मुनीर अहमद ने एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि 2022 में उन्होंने विभाग से शादी करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। इसके बाद, 24 मई 2024 को उन्होंने पाकिस्तान की मीनल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी की थी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को शादी की जानकारी दी थी और सभी जरूरी दस्तावेज़ भी दिए थे, जिनमें शादी का कार्ड, शादी की जगह और पत्नी के वीज़ा से संबंधित जानकारी शामिल थी।

बर्खास्त जवान ने पीएम मोदी से की अपील

मुनीर अहमद ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील करता हूं कि मेरे साथ न्याय होना चाहिए। जो मेरे साथ किया जा रहा है, मेरे पास इसका प्रमाण है। मैंने विभाग को भी सूचना दी थी। अचानक इस तरह से मेरे साथ बर्ताव किया जा रहा है, जो गलत है। हम बहुत परेशान हैं, और इस मुद्दे पर हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास मदद की अपील करने जा रहे हैं।"

3 मई को CRPF ने मुनीर अहमद को बर्खास्त किया

3 मई 2025 को सीआरपीएफ ने मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया था। सीआरपीएफ का कहना था कि मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाई और अवैध रूप से उसे भारत में बिना वीज़ा के रखा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश दिए गए थे। मीनल को 30 अप्रैल को अटारी बॉर्डर ले जाया गया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उसे पाकिस्तान वापस नहीं भेजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं