न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डीडवाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 से ज्यादा वारदातें कबूल कीं

डीडवाना पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं से जेवर लूटने समेत 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने गैंग के सरगना को भी दबोचा है, जो हिस्ट्रीशीटर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 6:15:59

डीडवाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 20 से ज्यादा वारदातें कबूल कीं

कुचामन सिटी: डीडवाना पुलिस ने मंगलवार को महिलाओं के आभूषण लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य सरगना और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है। यह गिरोह डीडवाना और आस-पास के जिलों में सक्रिय था और महिलाओं के जेवर लूटने के साथ ही राहगीरों से छीना-झपटी, बाइक चोरी, डीजल चोरी और यहां तक कि बकरियां चुराने जैसी वारदातों को भी अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने डीडवाना व पड़ोसी जिलों में कुल 20 से अधिक अपराधों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से डीडवाना जिले में चोरी, लूटपाट और नकबजनी की घटनाएं बढ़ रही थीं। 24 अप्रैल को मोलासर थाना क्षेत्र के ललासरी गांव में रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने एक घर में घुसकर सो रही महिला का मंगलसूत्र और लॉकेट लूट लिया था। इस वारदात समेत अन्य घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध कार नजर आई। इसके बाद लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तब जाकर कार और आरोपियों की पहचान हो सकी।

एसपी मीणा ने बताया कि तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई और चार आरोपियों—जगदीश बावरिया, रामकुमार बावरिया, देशराज और कमलेश—को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने डीडवाना जिले में सात घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है, जिनमें महिलाओं से सोने-चांदी के जेवर लूटे गए। साथ ही उन्होंने सीकर जिले में भी 10 वारदातें करने की बात स्वीकार की है। इसके अतिरिक्त यह गिरोह मोबाइल, बाइक और डीजल चोरी में भी लिप्त था।

गिरोह का सरगना जगदीश बावरिया डीडवाना पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाकर इनसे और मामलों का खुलासा कराने में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?