न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 26 जिलों में नए कलेक्टर तैनात

राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 26 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त। जानें किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी और प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Apr 2026 8:54:52

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 26 जिलों में नए कलेक्टर तैनात

राजस्थान सरकार ने मार्च के अंतिम दिन देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की नौकरशाही में व्यापक फेरबदल किया है। इस निर्णय के तहत कुल 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें कई वरिष्ठ और महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

इस प्रशासनिक बदलाव में जयपुर के जिला कलेक्टर रहे डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को नई भूमिका देते हुए मुख्यमंत्री के सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि उन्हें हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। वहीं मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजन विशाल को जल जीवन मिशन का कार्यभार सौंपा गया है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

टीना डाबी को मिली नई तैनाती

इस सूची में चर्चित नामों में से एक टीना डाबी का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब टोंक जिले का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। हाल ही में प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद से ही आईएएस अधिकारियों की सूची का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब सरकार ने जारी कर दिया है।

26 जिलों में बदले गए कलेक्टर

राज्य के 26 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जयपुर में संदेश नायक को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टोंक में टीना डाबी को जिम्मेदारी दी गई है। उदयपुर में गौरव अग्रवाल, बीकानेर में निशांत जैन और करौली में अक्षय गोदारा को कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा जोधपुर में आलोक रंजन, जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, बाड़मेर में चिन्मयी गोपाल, प्रतापगढ़ में शुभम चौधरी और सीकर में आशीष मोदी को कलेक्टर बनाया गया है। फलौदी में अंकित कुमार सिंह, बारां में बाल मुकुंद असावा, श्रीगंगानगर में अमित यादव और चित्तौड़गढ़ में मंजू को नई जिम्मेदारी दी गई है।

पाली में रविंद्र गोस्वामी, सिरोही में रोहिताश्व सिंह तोमर, बूंदी में हरफूल सिंह यादव, डीडवाना-कुचामन में अवधेश मीणा और नागौर में देवेंद्र कुमार को कलेक्टर नियुक्त किया गया है। दौसा में सौम्या झा, खैरथल-तिजारा में अतुल प्रकाश, सलूंबर में मुहम्मद जुनैद पी.पी., डूंगरपुर में देशल दान, डीग में मयंक मनीष और कोटपूतली-बहरोड़ में अपर्णा गुप्ता को जिला कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?