न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट

KKR के खिलाफ IPL 2026 में जीत के बावजूद, अभिषेक शर्मा BCCI की आचार संहिता उल्लंघन के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट झेल रहे हैं। जानें मैच की मुख्य बातें और SRH vs KKR मुकाबले का पूरा विवरण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 03 Apr 2026 8:53:59

KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराकर जीत का सिलसिला शुरू किया। दूसरी ओर, KKR को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी SRH की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 226 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले 5.4 ओवरों में मिलकर 82 रन जोड़े और टीम को मजबूती दी।

अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का जुर्माना

हालांकि जीत के बावजूद, SRH के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा मुसीबत में फंस गए। BCCI ने उन्हें IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।

अभिषेक ने लेवल 1 के अपराध (अनुच्छेद 2.3) स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। IPL में लेवल 1 के उल्लंघन पर मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

मैच की मुख्य बातें

पहले बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए और इस दौरान चार-चार चौके और छक्के लगाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।

सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट खोए। 9.2 ओवर में SRH का स्कोर 118/4 था। यहां से हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 226 तक पहुँचाया।

क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए (1 छक्का और 4 चौके), जबकि नितीश ने 39 रन का योगदान दिया। KKR की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए, वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट और कार्तिक त्यागी व अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में KKR की पारी

केकेआर की टीम 16 ओवर में महज 161 रन पर ढेर हो गई। फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवर में 30 रन की साझेदारी की, लेकिन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। रहाणे ने टीम के लिए सिर्फ 8 रन जोड़े।

अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रिंकू ने 35 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 52 रन (2 छक्के और 6 चौके) की पारी खेली। लेकिन यह प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला सका।

SRH की तरफ से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट और हर्ष दुबे ने 1 विकेट हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत