न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका

शिवांग कुमार, मध्य प्रदेश के लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर, महज सात मैचों के अनुभव के बाद IPL 2026 में SRH के लिए डेब्यू कर चुके हैं। जानें उनके करियर, प्रदर्शन और मैच डिटेल्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 03 Apr 2026 8:48:05

शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL 2026 के छठे मुकाबले में युवा स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग ने आईपीएल में डेब्यू किया।

26 मई 2002 को जन्मे शिवांग कुमार मध्य प्रदेश के खिलाड़ी हैं। लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर शिवांग ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से 3 लिस्ट-ए मैच खेले और 14.30 की औसत से 10 विकेट हासिल किए।

बल्लेबाजी में भी दिखा दम

गेंदबाजी के साथ शिवांग का बल्लेबाजी कौशल भी काबिले तारीफ है। इसी साल 6 जनवरी 2026 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद 8 जनवरी 2026 को कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवर में सिर्फ 45 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। शिवांग अपने करियर में अब तक 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल में चयन

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया। महज सात मैचों के अनुभव के बावजूद उन्हें आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में मौका मिलना दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनके टैलेंट में खास उम्मीदें देखी हैं।

गुरुवार को टॉस के दौरान कप्तान ईशान किशन ने शिवांग की तारीफ करते हुए कहा, "हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है ताकि विकेट लेने के विकल्प खुले रहें। नेट्स में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है और हम उन्हें मौके दे रहे हैं।"

मुकाबले की जानकारी

टॉस जीतकर केकेआर ने SRH को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि SRH ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना।

केकेआर की टीम (अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में):

कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

SRH की टीम (ईशान किशन की कप्तानी में):

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?