न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम को लेकर घमासान, ABVP का NSUI को कड़ा संदेश—‘विरोध किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा’

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के ‘मातृशक्ति संवाद’ कार्यक्रम को लेकर ABVP और NSUI आमने-सामने, एबीवीपी ने विरोध पर सख्त चेतावनी दी, परिसर में बढ़ा तनाव।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 03 Apr 2026 4:39:15

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम को लेकर घमासान, ABVP का NSUI को कड़ा संदेश—‘विरोध किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा’

राजस्थान विश्वविद्यालय एक बार फिर राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है, जहां छात्र संगठनों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में शुक्रवार शाम आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘मातृशक्ति संवाद’ कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और उसके छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) पर तीखा हमला बोला और स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस संघ के कार्यक्रमों का विरोध केवल राजनीतिक फायदे के लिए करती है। संगठन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भारत भूषण यादव ने कहा कि विरोध की राजनीति अब कुछ नेताओं के लिए ‘लॉन्चिंग पैड’ बन चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले भी RSS के एक कार्यक्रम का विरोध करने वाले विनोद जाखड़ को इनाम के तौर पर एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया था। उनके मुताबिक, यह प्रवृत्ति छात्र राजनीति को भटका रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान एबीवीपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी सीधा निशाना साधा। भारत भूषण यादव ने कहा कि राहुल गांधी, जिन्हें ‘बब्बर शेर’ कहा जाता है, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पीछे हट जाते हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि जब विश्वविद्यालय में महिलाओं से जुड़े संवाद का कार्यक्रम हो रहा है, तब कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी क्यों है? क्या यह नारा सिर्फ चुनावी मंचों तक सीमित है

एबीवीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘मातृशक्ति संवाद’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरी तरह अनुमति ली गई है और निर्धारित शुल्क भी जमा किया गया है। ऐसे में संगठन ने सवाल उठाया कि जब कार्यक्रम नियमों के तहत हो रहा है, तो एनएसयूआई को आपत्ति क्यों है? उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर किसी ने कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की, तो एबीवीपी मजबूती से जवाब देगी।

इसके अलावा, एबीवीपी ने एनएसयूआई पर अन्य मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। संगठन ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कुछ पदाधिकारियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन ऐसे गंभीर मामलों पर संगठन चुप्पी साध लेता है। उन्होंने यह भी कहा कि दलित युवक की हत्या जैसे संवेदनशील मामलों पर एनएसयूआई की निष्क्रियता सवाल खड़े करती है। एबीवीपी के मुताबिक, जो संगठन खुद विवादों में घिरा है, वह अब महिला सम्मान से जुड़े कार्यक्रम में भी व्यवधान डालने की कोशिश कर रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच विश्वविद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार शाम होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि स्थिति किस दिशा में जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?