न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

G-20 Summit: 8-10 सितम्बर 3 दिन बंद रहेगा दिल्ली, होने वाली दिक्कतों के लिए प्रधानमंत्री ने माँगी माफी

राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 सम्मेलन आयोजित होने वाला है जिसमें दुनिया के कई राष्ट्र अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्लीवालों को G20 सम्मेलन के आसपास कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अतिथि देवो भव की बात पर भी जोर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 11:00:22

G-20 Summit: 8-10 सितम्बर 3 दिन बंद रहेगा दिल्ली, होने वाली दिक्कतों के लिए प्रधानमंत्री ने माँगी माफी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 सम्मेलन आयोजित होने वाला है, जिसमें दुनिया के कई राष्ट्र अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। इसे लेकर दिल्ली में पांच से 15 सितंबर तक कई राष्ट्रअध्यक्षों का जमावड़ा लगा रहेगा। इन 10 दिनों के दौरान दिल्लीवालों को असुविधा हो सकती है।

G20 को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्लीवालों को जी20 सम्मेलन के आसपास कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अतिथि देवो भव की बात पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने मांगी माफी

पीएम मोदी ने कहा पांच से 15 सितंबर तक कई विदेशी मेहमान दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान दिल्लीवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मैं अग्रिम रूप से माफी मांगता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, ''ये हमारे मेहमान हैं और इस कारण दिल्ली में ट्रैफिक नियम बदले हुए रहेंगे। लोगों को कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा, लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं। जब हमारे घर में मेहमान आते है तो हम अपने सोफे पर नहीं बैठते। सोफा उनके लिए छोड़ देते हैं और आसपास की कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते हैं।''

सुप्रीम कोर्ट भी रहेगा बंद

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सभी केंद्र सरकार के कार्यालय 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट बंद रहेगा। दरअसल, प्रगति मैदान में नव उद्घाटन आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स, जो जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट भवन के निकट ही स्थित है।

देश की इमेज पर नहीं पड़ना चाहिए डेन्ट- पीएम

पीएम मोदी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों के लिए इस समिट को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। पीएम ने कहा देश की इमेज पर डेन्ट नहीं लगना चाहिए। देश के झंडे को ऊंचा रखने और इसकी प्रतिष्ठा की रक्षा करने का अवसर दिल्ली के लोगों के पास है।

पीएम ने आगे कहा कि देश के झंडे को ऊंचा रखने और इसकी प्रतिष्ठा की रक्षा करने का अवसर दिल्ली के लोगों के पास है। पीएम मोदी ने यह बातें इसरो के वैज्ञानिकों से मीटिंग करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बेंगलुरू के पालम एयरपोर्ट के बाहर शनिवार को कही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी