न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल, बोले- राज्‍य के विकास के लिए 'AAP' करेगी बेहद महत्वपूर्ण घोषणा

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को उत्तराखंड जाने का ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 1:47:04

मंगलवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे CM केजरीवाल, बोले- राज्‍य के विकास के लिए 'AAP' करेगी बेहद महत्वपूर्ण घोषणा

अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और वोटर्स को लुभाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही है। इस बीच दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को उत्तराखंड जाने का ऐलान किया है। दिल्‍ली के सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कल उत्तराखंड जा रहा हूं। आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।' कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिहाज से सीएम फेस का ऐलान कर सकती है। इससे पहले केजरीवाल 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ पुराने बिल माफ करने का ऐलान कर चुके हैं।

जुलाई में किया था ये ऐलान

जुलाई में जब केजरीवाल उत्तराखंड पहुंचे थे, तब राज्य की जनता से उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में आप की सरकार आई तो 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। इसके अलावा पुराने बिजली बिल माफ करने की बात भी कही थी। यही नहीं, केजरीवाल के ऐलान के बाद आप की प्रदेश इकाई ने अपने 10000 कार्यकर्ताओं के जरिये घर घर जाकर ‘केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड’ बांटा है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घरों तक आप पार्टी पहुंची और इस कार्ड के जरिये सबसे कहा कि मुफ्त बिजली के लिए ‘गारंटी कार्ड’ पाने के लिए रजिस्टर करें, क्योंकि आप अगर सत्ता में आई तो अपना वादा निभाएगी।

वैसे आप के उत्तराखंड प्रमुख एसएस कलेर बता चुके हैं कि केजरीवाल रणनीति के तहत हर महीने उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और हर बार कोई न कोई अहम ऐलान करेंगे। वैसे सीएम फेस के लिए सेना के रिटायर्ड कर्नल और आप के नेता अजय कोठियाल का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा कलेर ने यह भी कहा था कि केजरीवाल हर महीने बड़े ऐलान करने वाले हैं, जो पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती