न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: नवरात्रि पर एक्शन में BJP विधायक रवींद्र नेगी, मंदिरों के पास बंद कराई मीट की दुकानें

दिल्ली में नवरात्र और ईद को लेकर विवाद गहरा गया है। BJP विधायक रवींद्र नेगी ने मंदिरों के पास मीट की दुकानें बंद करवाईं, जबकि AAP विधायक जुबैर अहमद ने शराब की दुकानों को भी बंद करने की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 10:20:30

दिल्ली: नवरात्रि पर एक्शन में BJP विधायक रवींद्र नेगी, मंदिरों के पास बंद कराई मीट की दुकानें

देश की राजधानी दिल्ली में नवरात्र और ईद के मद्देनजर नया विवाद खड़ा हो गया है। पटपड़गंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्र नेगी ने नवरात्र के अवसर पर मीट की दुकानों को बंद करने की मांग उठाई है। नेगी का कहना है कि नवरात्र हिंदू आस्था का पर्व है और मंदिरों के आसपास मांस की दुकानें खुली रहने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने पटपड़गंज क्षेत्र में मंदिरों के पास स्थित कई मांस की दुकानों को बंद करवा दिया है। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए नेगी ने दिल्ली सरकार से अपील की कि नवरात्र के दौरान पूरे शहर में मटन शॉप्स को बंद किया जाए। इस मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ गई है।

"शराब की दुकानें भी बंद होनी चाहिए" – AAP विधायक जुबैर अहमद

दिल्ली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग के बाद अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक जुबैर अहमद ने बीजेपी विधायक रवींद्र नेगी से एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि यदि नवरात्र में मीट की दुकानें बंद हो सकती हैं, तो शराब की दुकानें भी बंद होनी चाहिए। अहमद का कहना है कि नवरात्र व्रत के दौरान केवल मांसाहार ही नहीं, बल्कि शराब भी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। वहीं, पटपड़गंज क्षेत्र में मंदिरों के पास मीट की दुकानें बंद होने से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इस फैसले से नाराज हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि सरकार यदि मीट की दुकानें बंद करवाती है, तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिनका इससे रोजगार चलता है, उनके नुकसान की भरपाई भी सरकार को करनी चाहिए।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी इस मुद्दे को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में मीट बेचने वाले दुकानदारों से हर मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखने के लिए कह रहे थे। नेगी का कहना था कि पटपड़गंज में कई मीट की दुकानें मंदिरों के पास स्थित हैं, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया था कि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसलिए हर मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखें। हालांकि, उस समय भी इस फैसले पर सवाल उठे थे। दुकानदारों का कहना था कि उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका