Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: बीते दिन देश में 1.33 लाख नए केस आए, 2.31 लाख ठीक हुए, 3,204 की मौत हुई; एक्टिव मरीजों की कुल संख्या हुई 17.89 लाख

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होती दिख रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 33 हजार 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इस दौरान 2 लाख 31 हजार 277 मरीज ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 9:17:19

Corona In India: बीते दिन देश में 1.33 लाख नए केस आए, 2.31 लाख ठीक हुए, 3,204 की मौत हुई; एक्टिव मरीजों की कुल संख्या हुई 17.89 लाख

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होती दिख रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 33 हजार 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इस दौरान 2 लाख 31 हजार 277 मरीज ठीक भी हुए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35,949 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके अलावा तमिलनाडु में 31,683, कर्नाटक में 29,271 और केरल में 24,117 लोग रिकवर हुए। चिंता वाली बात है कि संक्रमण से 3,204 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 2.83 करोड़ केस दर्ज हो चुके हैं। इस वायरस से अब तक 3.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2.41 करोड़ लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल 17.89 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

आपको बता दे, पिछले 22 दिनों के अंदर संक्रमण दर 24.8% से घटकर मंगलवार को 6.6% रह गई है। इसके साथ ही नए संक्रमण और मौतों का आंकड़ा भी लगातार कम हो रहा है। स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या घट रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अगर संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आ जाती है, तो काफी हद तक नियंत्रण योग्य मानी जाती है। इस तरह अगले कुछ दिनों में स्थिति नियंत्रण में आने की संभावना है।
प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में मंगलवार को 14,123 लोग संक्रमित पाए गए। 35,949 लोग ठीक हुए और 854 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 96,198 लोगों की मौत हो गई। 2.30 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
में मंगलवार को 1886 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4471 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 9.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,077 लोगों की मौत हो चुकी है। 33,127 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 1,561 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,869 लोग ठीक हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक 8.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,855 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 29,015 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में मंगलवार को 1,221 लोग संक्रमित पाए गए। 5,625 लोग ठीक हुए और 175 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,672 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 32,465 मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में मंगलवार को 1,078 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,120 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 7.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,112 लोगों की मौत हो चुकी है। 20,303 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में मंगलवार को 1,002 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,114 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,450 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 37,477 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 623 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,423 लोग ठीक हुए और 62 की मौत हो गई। अब तक 14.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,299 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 10,178 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका