Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटे में 3,996 मौतें हुई, 84,522 नए मरीज मिले; 1.21 लाख ठीक भी हुए

देश में शुक्रवार को 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इस दौरान 84,522 लोग संक्रमित मिले वहीं, राहत की बात यह रही कि बीते दिन 1 लाख 21 हजार 066 लोग ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 8:41:20

Corona Updates: देश में पिछले 24  घंटे में 3,996 मौतें हुई, 84,522 नए मरीज मिले; 1.21 लाख ठीक भी हुए

देश में शुक्रवार को 3,996 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। इस दौरान 84,522 लोग संक्रमित मिले वहीं, राहत की बात यह रही कि बीते दिन 1 लाख 21 हजार 066 लोग ठीक भी हुए। कल ठीक हुए मरीजों के बाद देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 42,085 की कमी दर्ज की गई है। नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 1 अप्रैल को 81,398 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। देश में अब तक 2.93 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है वहीं, 2.79 करोड़ ठीक भी हुए है। इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 10.76 लाख हो गई है वहीं, अब तक 3.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को देश में 34.33 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई


भारत में कोरोना वैक्सीन की अबतक 24.96 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 34,33,763 डोज लगाई गई। देश में अब तक 20.16 करोड़ लोगों को पहली डोज और 4.79 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 11,766 लोग संक्रमित पाए गए। 8,104 लोग ठीक हुए और 2,619 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसमें 2,213 मौतें पिछले हफ्ते हुई हैं, जिन्हें शुक्रवार के बुलेटिन में अपडेट किया गया है। यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 406 लोगों की मौत हुई है। इस तरह यहां अब तक 58.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.06 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 238 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 504 लोग ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.01 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,772 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,922 मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 741 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,069 लोग ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 9.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,300 लोगों की मौत हो चुकी है। 15,932 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात में बीते दिन 481 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,526 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,985 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 11,657 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में बीते दिन 596 लोग संक्रमित पाए गए। 1,642 लोग ठीक हुए और 70 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.68 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,667 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 11,127 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,475 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,799 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 9,023 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 397 नए मामले सामने आए। 1,240 लोग ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,510 लोगों की मौत हो गई। 5,447 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका