न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीका लगा चुके लोगों को भी बड़ी आसानी से अपना शिकार बना सकता है 'Omicron' वैरिएंट! WHO प्रमुख ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने विकली रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हफ्तों में ही नया स्ट्रेन 57 देशों तक पहुंच चुका है। अधिकतर केस उन लोगों में मिले हैं जो विदेशों से लौटे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Dec 2021 9:14:34

टीका लगा चुके लोगों को भी बड़ी आसानी से अपना शिकार बना सकता है 'Omicron' वैरिएंट! WHO प्रमुख ने दी चेतावनी

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मरीज 24 नवंबर को मिला था। इसके बाद यह वैरिएंट बुधवार तक 57 देशों में पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने विकली रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हफ्तों में ही नया स्ट्रेन 57 देशों तक पहुंच चुका है। अधिकतर केस उन लोगों में मिले हैं जो विदेशों से लौटे हैं। WHO का कहना है कि शुरुआती डेटा से पता चलता है कि ओमिक्रॉन पहले वायरस से संक्रमित हो चुके या टीका हासिल कर चुके लोगों को भी बड़ी आसानी से अपना शिकार बना सकता है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि नए वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में हल्की बीमारी नजर आ रही है। WHO का कहना है कि इसे लेकर अभी और स्टडी की जरूरत है।

पत्रकारों से बातचीत में WHO प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेयसिस ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका से आ रहा डेटा बताता है कि ओमिक्रॉन वायरस से दोबारा संक्रमित होने का जोखिम ज्यादा है।'

उन्होंने कहा, 'कुछ सबूत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि डेटल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन हल्की बीमारी का कारण बनता है।' उन्होंने देशों से ओमिक्रॉन के व्यवहार को समझने के लिए निगरानी बढ़ाने की अपील की है।

भले ही ओमिक्रॉन कम खतरनाक बीमारी का कारण बन रहा है, लेकिन टेडरोस ने वायरस की निगरानी कम करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि किसी भी लापरवाही से अब जान जा सकती है।

WHO के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रेयान ने बताया कि अब तक का डेटा बताता है कि वेरिएंट फैल रहा है और शायद यह डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि इसे रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा, 'भले ही नया वेरिएंट पिछले वेरिएंट्स से कम खतरनाक हो, लेकिन अगर यह तेजी से फैलता है, तो यह ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती हैं और ‘ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।'

WHO एक्सपर्ट्स ने टीकाकरण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कुछ डेटा संकेत दे रहे हैं कि भले ही वैक्सीन ओमिक्रॉन के खिलाफ कम सुरक्षा दे, लेकिन यह फिर भी गंभीर बीमारी के खिलाफ बड़ी सुरक्षा देगा।

जर्मनी में एक दिन में 527 मरीजों की मौत

जर्मनी में कोरोना वायरस के चलते हालात एक बार फिर बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। यहां एक दिन में 527 कोविड मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यह संख्या 12 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। जर्मनी में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 69,601 नए कोरोना मरीज मिले। बता दे, जर्मनी में अब तक 62.27 लाख से अधिक लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं और 52.25 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

दक्षिण अफ्रीका मे मंगलवार को बीते दिन की तुलना में दोगुने मरीज अस्पताल में भर्ती हुए। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज के अनुसार, बीते 24 घंटे में 383 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि सोमवार को 175 संक्रमित भर्ती हुए थे। साउथ अफ्रीका में एक दिन में 13,147 नए केस मिले, जिनमें से 64% मामले गौतेंग से मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती