न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Budget 2026: 'कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें', बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान

बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कृषि और SHGs को मजबूत करने पर जोर दिया। जानिए बजट पर पीएम मोदी ने क्या कहा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Feb 2026 4:08:45

Budget 2026:  'कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें',  बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 की घोषणा के बाद पूरे देश को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, "आज का बजट देश की नारी शक्ति का जीवंत प्रतिबिंब है। महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार यह बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।"

बजट: अपार अवसरों का मार्ग

पीएम मोदी ने इसे युवाओं के लिए अवसरों का बजट बताया। उन्होंने कहा, "यह युवा सोच और सपनों से भरा बजट है। इससे युवाओं के लिए नए द्वार खुलेंगे और वे अपने कौशल और क्षमताओं को उभार सकेंगे। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की उड़ान को भी गति देगा और भारत-EU FTA का लाभ भी सीधे मिलेगा।"

इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरों का विकास

प्रधानमंत्री ने कहा, "इस बजट में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, पूरे देश में वाटर वेज का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास, और शहरों में आर्थिक आधार मजबूत करने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा – ये सभी उपाय विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेंगे।"

कृषि, डेयरी और फिशरीज में प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सरकार ने हमेशा कृषि, डेयरी और फिशरीज सेक्टर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, कोको, काजू और चंदन जैसी पैदावार से जुड़े किसानों के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और ये क्षेत्र विकसित हों।"

महिलाओं और SHGs को सशक्त बनाने की पहल

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ़ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) से जुड़ी हैं। यह अभियान अत्यंत सफल रहा है। बजट में महिलाओं द्वारा संचालित और निर्मित SHGs का आधुनिक और टिकाऊ इकोसिस्टम बनाने को प्राथमिकता दी गई है। हमारी कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला