न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में 24 घंटे में 321 लोग कोरोना संक्रमित, लखनऊ में सर्वाधिक एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के ग्राफ के बीच एक के बाद एक रिकॉर्ड भी टूट रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 10:22:05

UP में 24 घंटे में 321 लोग कोरोना संक्रमित, लखनऊ में सर्वाधिक एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के ग्राफ के बीच एक के बाद एक रिकॉर्ड भी टूट रहा है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 321 नए कोरोना रोगी मिले। राजधानी लखनऊ सहित 16 जिलों में भी फिर से संक्रमण बढ़ रहा है। चौबीस घंटों के दौरान लखनऊ में सबसे ज्यादा 77 केस मिले हैं, जबकि यहां कुल 381 मरीज हैं। राजधानी से सटे बाराबंकी में 13 के मिले, जबकि यहां 40 एक्टिव केस हैं। इससे पहले बुधवार को 261 मरीज मिले थे और दूसरे ही दिन इससे ज्यादा रोगी मिल गए। सूबे में तीन मार्च को जब सिर्फ 77 रोगी मिले थे, तब लगा था कि संक्रमण थमेगा, लेकिन इसके बाद से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में मिले मरीजों की यह संख्या 23 जनवरी के बाद सर्वाधिक है। उस समय 327 मरीज मिले थे। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 2 हजार 217 हो गए हैं।

वाराणसी में चार साल की बच्ची समेत 22 लोग संक्रमित पाये गये हैं। 15 दिनों पहले तक एक्टिव केस केवल 32 थे, अब संख्या बढ़कर 105 तक पहुंच गई है। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे जांच की जा रही है। 22 नए संक्रमितों में 18 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। इससे पहले 13 जनवरी को 35 संक्रमित मिले थे। 30 जनवरी के बाद कोरोना से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश के जिन 16 जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है, उसमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 381 मरीज हैं। वाराणसी में 122, बरेली में 122, कानपुर में 105, प्रयागराज में 103, गाजियाबाद में 116, अलीगढ़ में 92, नोएडा में 67, बलिया में 65, रायबरेली में 39, सहारनपुर में 29, बलरामपुर 34 व उन्नाव में 50 रोगी हैं। वहीं श्रावस्ती, महोबा व महाराजगंज संक्रमण मुक्त हो गया था, लेकिन अब यहां फिर से कोरोना ने पांव पसार दिए हैं। उधर, मेरठ में केस घटने के बावजूद वहां अभी भी 105 रोगी हैं। अब सिर्फ कासगंज ऐसा जिला है, जहां कोरोना का कोई रोगी नहीं है। गुरुवार को दो और मरीजों की मौत के बाद अब तक प्रदेश में कुल 8 हजार 753 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई।

राज्य में लगातार मिल रहे ज्यादा मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टेस्टिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों से होली मनाने उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ग्राम व मोहल्ला निगरानी कमेटियों के साथ फ्रंटलाइन वर्करों को भी ऐसे लोगों को चिन्हित करने के काम में लगा दिया गया है। महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों से होली मनाने उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ग्राम व मोहल्ला निगरानी कमेटियों के साथ फ्रंटलाइन वर्करों को भी ऐसे लोगों को चिन्हित करने के काम में लगा दिया गया है। अभी तक राज्य में कुल 6.05 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 5.95 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.18% है।

मार्च में कब मिले ज्यादा रोगी

तारीख - मरीज
18 मार्च - 321
17 मार्च - 261
16 मार्च - 288
15 मार्च - 151
14 मार्च - 178
13 मार्च - 156
12 मार्च - 167

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल