न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / जोधपुर में 156, अलवर में 93 और पाली में मिले 70 संक्रमित; प्रदेश में 5779 एक्टिव केस

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 11:12:22

राजस्थान / जोधपुर में 156, अलवर में 93 और पाली में मिले 70 संक्रमित; प्रदेश में 5779 एक्टिव केस

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज रविवार को जोधपुर में 156, अलवर में 93, पाली में 70 जयपुर में 53, अजमेर में 33, बीकानेर में 31, जालौर में 30, कोटा में 28, बाड़मेर में 24, धौलपुर में 18, सिरोही और भरतपुर में 17-17, नागौर में 16, सीकर में 11, करौली में 9, चूरू में 8, उदयपुर, बूंदी और झुंझुनू में 4-4, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, दौसा और बांसवाड़ा में 2-2, राजसमंद, गंगानगर, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 6 भी संक्रमित मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हजार 392 हो गई है। वहीं, आज सात लोगों की मौत भी हुई है इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 510 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 10 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 24 हजार 392 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 18 हजार 103 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 17 हजार 734 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 5 हजार 779 एक्टिव केस ही बचे हैं। उधर, जयपुर में बढ़ते कोरोना की वजह से दस थाना इलाके में 15 जगह पर आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर एक जगह से कर्फ्यू हटाया गया है। मोतीडूंगरी में आनंदपुरी पार्क का उत्तरी भाग, बजाज नगर में गली नंबर-12 बरकत नगर के दक्षिण दिशा में स्थित मकान, आदर्श नगर में गुरुनानकपुरा राजापार्क, जवाहर नगर में सिंधी कॉलोनी, शिप्रापथ में गंगोत्री नगर, मानसरोवर में प्रेम नगर विस्तार और रजत पथ, मुहाना में ङाूलेलाल नगर, महेश नगर में सूर्य नगर, श्याम नगर में विवेक विहार, रानी सती नगर और निर्माण नगर, मुरलीपुरा में महाराज कॉलोनी पीएनबी बैंक के सामने वाली गली, शिव विहार और भवानी नगर के चिन्हित एरीया में कर्फ्यू लगाया गया है।

शनिवार को मिले 574 मरीज

वहीं, इससे पहले शनिवार की बात करे तो एक दिन में कोरोना के 574 नए मामले सामने आए। इनमें बीकानेर में 105, जोधपुर में 81, जयपुर में 53, जालौर और अलवर में 45-45, उदयपुर में 36, बाड़मेर में 30, नागौर में 28, भरतपुर में 24, पाली में 23, सिरोही में 18, राजसमंद में 14, सीकर, चूरू और सवाई माधोपुर में 8-8, डूंगरपुर और अजमेर में 7-7, भीलवाड़ा में 5, झुंझुनू और हनुमानगढ़ में 4-4, दौसा, झुंझुनू, प्रतापगढ़ और करौली में 3-3, धौलपुर, बारां और बांसवाड़ा में 2-2, गंगानगर, कोटा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिले। दूसरे राज्य से आए 3 भी संक्रमित मिले। वहीं 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, कोटा और उदयपुर में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

राजस्थान से दिल्ली के लिए 95 बसें कल से फिर चलेंगी

राजस्थान राज्य पथ परिहवन निगम द्वारा दिल्ली सरकार से अनुमति मिलने के बाद राजस्थान से दिल्ली के लिए 45 नई बसें व हरियाणा के लिए संचालित 50 बसें सोमवार से दिल्ली तक संचालित की जाएंगी। अब तक यह बसें गुड़गांव तक ही जा रही थीं। रोडवेज के अध्यक्ष एवं एमडी नवीन जैन ने बताया दिल्ली सरकार से अनुमति के बाद दिल्ली के लिए 45 बसें व हरियाणा के लिए संचालित 50 बसें 13 जुलाई से जाएंगी।

राजस्थान से जयपुर- दिल्ली (एक्सप्रेस) ,जयपुर -दिल्ली (डीलक्स),कोटा-दिल्ली ,बीकानेर -दिल्ली ,अनूपगढ़ -दिल्ली, हनुमानगढ़ -दिल्ली, गंगानगर -दिल्ली ,श्रीमाधोपुर -दिल्ली ,झुंझुनू- दिल्ली ,चूरू -दिल्ली, भरतपुर-दिल्ली ,तिजारा -दिल्ली ,अलवर -दिल्ली, हिंडोन -दिल्ली एवं अजमेर -दिल्ली प्रमुख मार्गों पर संचालित की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन