Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: पिछले 24 घंटे में मिले 1.53 लाख नए मरीज, 3,129 ने गंवाई जान; मौत की यह संख्या पिछले 34 दिनों में सबसे कम

देश में बीते दिन नए मामलों के साथ पहली बार मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी गई। देश में रविवार को 1 लाख 53 हजार 347 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं, इस दौरान 3,129 लोगों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 9:41:03

Corona In India: पिछले 24 घंटे में मिले 1.53 लाख नए मरीज, 3,129 ने गंवाई जान; मौत की यह संख्या पिछले 34 दिनों में सबसे कम

देश में बीते दिन नए मामलों के साथ-साथ पहली बार मौत के आंकड़ों में भी गिरावट देखी गई। देश में बीते 24 घंटे में 1,53,347 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, इस दौरान 3,129 लोगों की मौत भी हुई। एक दिन में जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा पिछले 34 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 27 अप्रैल को 3,286 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 2,37,568 मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 20.22 लाख पर पहुंच गई है। देश में अब तक 3.29 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 18,600 लोग संक्रमित पाए गए। 22,532 लोग ठीक हुए और 402 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 94,844 लोगों की मौत हो गई। 2.71 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में केस कम होने के बावजूद राज्य सरकार ने लॉकडाउन 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24घंटे में 1,908 लोग संक्रमित पाए गए। 6,713 लोग ठीक हुए और 140 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.90 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.28 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,346 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 41,214 मरीजों का इलाज चल रहा है। योगी सरकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 75 में से 55 जिलों से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां अब शनिवार - रविवार लॉकडाउन लागू होगा।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 946 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,803 लोग ठीक हुए और 78 की मौत हो गई। अब तक 14.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,151 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 12,100 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1655 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4521 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक 9.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 39,261 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,298 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,636 लोग ठीक हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,317 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49,224 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में पिछले 21 दिनों में कोरोना के करीब डेढ़ लाख एक्टिव केस घट गए है। यहां 9 मई को एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख पार कर गई थी। इसके बाद अब 30 मई को 49 हजार 224 एक्टिव केस रह गए है। इस वक्त सबसे ज्यादा 10 हजार एक्टिव केस जयपुर में है। इसके बाद अलवर और जोधपुर में 3-3 हजार, उदयपुर, सीकर, कोटा, गंगानगर में 2-2 हजार एक्टिव केस है। 18 जिलों में 1000 से भी कम एक्टिव केस रह गए है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94% हो गई है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1,871 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,146 लोग ठीक हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 8.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,815 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 35,403 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे 1,476 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,059 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 7.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,019 लोगों की मौत हो चुकी है। 27,256 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका