न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: वैक्सीन की बर्बादी के आरोपों से घिरी गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना वैक्सीनेशन का भी होगा ऑडिट

वैक्सीन की बर्बादी की खबरों के बीच अब गहलोत सरकार ने इसका भी ऑडिट करवाने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jun 2021 1:17:24

राजस्थान: वैक्सीन की बर्बादी के आरोपों से घिरी गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना वैक्सीनेशन का भी होगा ऑडिट

राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की कमी और बर्बादी को लेकर चल रही राजनीति में नया मोड़ आ गया है। वैक्सीन की बर्बादी की खबरों के बीच अब गहलोत सरकार ने इसका भी ऑडिट करवाने का फैसला किया है। प्रदेश में इससे पहले जब कोरोना मौतों के आंकड़ों पर बवाल मचा तो सरकार ने उसका ऑडिट करवाने का आदेश दिया था।

कोरोना वैक्सीन को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार में चल रही तकरार के बीच मीडिया में वैक्सीन डोज की बर्बादी वाली नित नई रिपोर्ट्स आ रही हैं। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है।

वैक्सीन की बर्बादी की खबरों के बाद अब राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब कोरोना वैक्सीन की भी ऑडिट करवाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। अरोड़ा ने जिला कलेक्टर्स के माध्यम से वैक्सीन ऑडिट करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे वैक्सीनेशन सेंटर का साप्ताहिक रूप से निरीक्षण करें।

प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि कुछ स्थानों पर वैक्सीन के वेस्टेज के संबंध में समाचार प्रकाशित हुए हैं। जांच में पाया गया है कि वैक्सीन की वेस्टेज कहीं भी नहीं पाई गई है।

अखिल अरोड़ा ने बताया कि इसके बावजूद हाईलाइट किए गए स्थानों की जिला कलेक्टर के माध्यम से विशेष रूप से वैक्सीन ऑडिट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीन के संबंध में जारी गाइडलाइन की अनुपालना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 करोड़ 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

राज्य सरकार का दावा है कि कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक 1 करोड़ 66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर राजस्थान देशभर में अग्रणी है।

वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 2%

प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 2% से कम है जो केंद्र की ओर से अनुमत सीमा 10% तथा वैक्सीन वेस्टेज के राष्ट्रीय औसत 6% से बेहद कम है।

राजस्थान में कम होता कोरोना संक्रमण

राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ो में अब कमी आ रही है ऐसे में राज्य में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। राजस्थान में 17 दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

24 घंटे में राज्य में 1,498 नए संक्रमित मिले हैं, जो पिछले माह 2 अप्रैल के बाद अब तक आए केसों में सबसे कम हैं। बीते दिन 68 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 8 हजार मरीज बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। राज्य में आज कोरोना की स्थिति देखे तो प्रदेश में 20,040 लोगों के ही सैंपलों की जांच हुई, जिसमें से 1498 लोगों के सैंपल पॉजिटिव निकले।

राज्य में बीते दिन मरीजों की रिकवरी भी अच्छी रही। 8 हजार मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। सबसे ज्यादा 1503 मरीज जयपुर में ठीक हुए, जिसके चलते यहां एक्टिव मरीज 10 हजार से भी कम हो गए। इसके अलावा सीकर में 903, जोधपुर में 596 और बीकानेर में 449 मरीज ठीक हुए। रिकवरी मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्टिव केस भी कम आ रहे हैं। राज्य में एक्टिव केस घटकर 42,654 रह गए। प्रदेश की रिकवरी रेट 94.57% पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल