न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : कोरोना ने दिया कभी ना भूलने वाला दर्द, माता-पिता के बाद 2 बेटियों के सामने लोन चुकाने और घर चलाने का संकट

महावीरनगर निवासी श्याम माहेश्वरी परिवार का परिवार काेराेना से पहले तक काफी हंसी खुशी रह रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 5:02:37

कोटा : कोरोना ने दिया कभी ना भूलने वाला दर्द, माता-पिता के बाद 2 बेटियों के सामने लोन चुकाने और घर चलाने का संकट

कोरोना महामारी कई लोगों की असमय मौत का कारण बनी हैं। इसमें कई बच्चों के सिर से उनके माता-पिता का सहारा भी छिना है और कोई कुछ नहीं कर पाया। ऐसा ही एक मामला सामने आया कोटा में जहां एक परिवार को कोरोना ने कभी ना भूलने वाला दर्द दिया। महावीरनगर निवासी श्याम माहेश्वरी परिवार का परिवार काेराेना से पहले तक काफी हंसी खुशी रह रहा था। बेटियाें काे अच्छा पढ़ाया-लिखाया, लेकिन एक ही झटके में काेराेना के कारण श्याम और उनकी पत्नी की माैत हाे गई। पीछे रह गई केवल दाे बेटियां और पहाड़ जैसी जिम्मेदारियां।

सबकुछ खत्म हाे गया। किराए का मकान है, लेकिन किराए देने तक की स्थिति नहीं है। तीन-तीन लाेन चल रहे हैं, लेकिन चुकाने के लिए कुछ भी नहीं है। महावीरनगर निवासी श्याम का 9 मई काे निधन हाे गया। इससे पहले उनकी पत्नी महिमा का 28 अप्रैल काे काेराेना से निधन हाे गया था। परिवार में उनकी दाे बेटियां रिया माहेश्वरी (24) और पूर्वी माहेश्वरी (26) बची हैं। पूर्वी ने बताया कि उनके पिता एक हॉस्टल और मेस चलाते थे।

दाेनाें लीज पर हैं। काेरोना के चलते बच्चों का हॉस्टल और मेस पिछले एक वर्ष से ही बंद थे। इसके चलते आय पहले ही बंद हाे चुकी थी। घर के किराए और खर्च से लेकर हॉस्टल के किराए तक, सभी चीजों को साथ लेकर चलना कठिन था। घर में अब आय का कोई साधन नहीं है। अपना सब कुछ माता-पिता के इलाज में लगा दिया। वह किराए के घर में रहते हैं। बिजनेस के चक्कर में पिता ने 3 लाेन ले रखे थे। लाेन इंश्याेर्ड नहीं हाेने के कारण अब उन्हें चुकाना पड़ेगा। किराए का घर भी 1 माह में खाली करना है। घर का सामान काफी है, जिसे बेचना चाहती है, लेकिन सही दाम नहीं मिल रहे। उनका कहना है कि बस छाेटी बहन काे सरकारी नाैकरी मिल जाए और रहने के लिए मकान हाे जाए। वाे खुद बीटेक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल