न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे कांग्रेस... तारिक अनवर ने आलाकमान से पूछा सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार करारी हार झेलनी पड़ी, जबकि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आया। चुनाव के दौरान गठबंधन के सहयोगी दलों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले भी किए।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 8:08:00

गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे कांग्रेस...  तारिक अनवर ने आलाकमान से पूछा सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार करारी हार झेलनी पड़ी, जबकि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आया। चुनाव के दौरान गठबंधन के सहयोगी दलों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले भी किए। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को पार्टी से गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

बिहार के कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति जारी रखेगी या स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ेगी। साथ ही, उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की जरूरत पर भी जोर दिया। हालांकि, उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ नहीं कहा। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करनी होगी। उसे निर्णय लेना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी।

पार्टी के संगठन में बदलाव करना भी जरूरी- तारिक अनवर

कांग्रेस सांसद और पूर्व महासचिव तारिक अनवर ने पार्टी संगठन में व्यापक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि पार्टी अपने संगठन में आमूलचूल परिवर्तन करे।"

शनिवार को घोषित हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। लगातार तीसरी बार पार्टी कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही। हालांकि, कांग्रेस के लिए एक मामूली राहत की बात यह रही कि उसके मत प्रतिशत में लगभग दो फीसदी का सुधार दर्ज किया गया।

अब कांग्रेस की अगली चुनौती बिहार विधानसभा चुनाव है, जो कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। बिहार में कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन के तहत 70 सीटों पर जबकि आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस को 70 में केवल 19 सीटों पर मिली थी जीत

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ 19 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटों पर जीत दर्ज की।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कुल 74 सीटों पर जीत मिली थी। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका