न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगी कम्प्यूटर टीचर प्रक्रिया, दो तरह से हो सकती हैं भर्ती

शिक्षा विभाग ने दस हजार से ज्यादा कम्प्यूटर टीचर्स की भर्ती की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 12:09:36

बीकानेर : वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगी कम्प्यूटर टीचर प्रक्रिया, दो तरह से हो सकती हैं भर्ती

राजस्थान में कम्प्यूटर टीचर के लिए हजारों पद निकाले गए हैं लेकिन इसकी भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने दस हजार से ज्यादा कम्प्यूटर टीचर्स की भर्ती की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो महीनेभर में ही विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है। दरअसल, सरकार ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिए हैं, जिस पर बजट स्वीकृति मिलने के साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग को भर्ती के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी भी इस मीटिंग में उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, ऐसे में भर्ती के लिए नियम कायदे बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले दिनों भर्ती के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए थे। इन प्रस्तावों में दस हजार सात सौ पदों पर वित्तीय स्वीकृति मांगी गई थी। राज्य सरकार ने बजट के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं वित्त मंत्री का प्रभार देख रहे हैं, ऐसे में ये काम भी कुछ दिनों में हो जायेगा। शुक्रवार को जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी।के। गोयल ने अधिकारियों से चर्चा की थी। राज्य के करीब दस हजार सरकारी स्कूलों को कम्प्यूटर टीचर्स मिलेंगे। ये ग्रेड थर्ड के टीचर्स होंगे। इसके अलावा सात सौ से ज्यादा लेक्चरर होंगे। सीनियर सैकंडरी स्कूल के साथ ही ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी लेक्चरर के पद हो सकते हैं। महात्मा गांधी स्कूल में भी कम्प्यूटर टीचर होंगे।

दो तरह से हो सकती है भर्ती

दरअसल, कम्प्यूटर टीचर्स के पद दो तरह के हैं, ऐसे में भर्ती भी दो तरह से हो सकती है। करीब सात सौ लेक्चरर होंगे जबकि दस हजार से ज्यादा टीचर्स होंगे। लेक्चरर के पद भरने का जिम्मा RPSC को मिल सकता है। जबकि टीचर्स की भर्ती शिक्षा विभाग कर सकता है। इस बारे में भी शुक्रवार की मीटिंग में चर्चा हुइ है। शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल