न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिद्धों को लाश मिली, सुअरों को गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा..., विधानसभा में बरसे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (24 फरवरी) को प्रदेश के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित किया

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 5:35:43

गिद्धों को लाश मिली, सुअरों को गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा..., विधानसभा में बरसे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (24 फरवरी) को प्रदेश के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि आप समाजवादी से सनातनी हो गए हैं।"

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान के मानकों का कितना पालन करते हैं, यह राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आपके हंगामे से स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा, "आप लोगों ने उस दिन जिस तरह का हंगामा किया, क्या वह सही था? आप भाषण तो बहुत देते हैं, लेकिन आपकी पार्टी का मीडिया सेल जिस तरह की पोस्ट करता है, उससे आपकी नैतिकता और संविधान के प्रति सम्मान साफ झलकता है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है, आपने उसकी भाषा भी देखी होगी।"

महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावानों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, अमीरों को धंधा मिला, गरीबों को रोजगार मिला, भक्तों को भगवान मिला।" उन्होंने समाजवादी और वामपंथी विचारधारा पर कटाक्ष करते हुए कहा, "सनातन की सुंदरता आखिर उन्हें कैसे नजर आएगी?".

100 मीटर की दौड़ हो जाए - सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान मजाकिया लहजे में कहा, "मैं शिवपाल यादव से कहता हूं कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की 100 मीटर की दौड़ करवा दी जाए।"

"समाजवादी अंतिम पायदान पर खड़ा होता है, तब उसे धर्म की याद आती है"

सीएम योगी ने कहा, "मानव का मानव होना उपलब्धि है, लेकिन मानव का दानव होना पराजय है।" उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर होती है और अंतिम पायदान पर खड़ी होती है, तब उसे धर्म की याद आती है। उन्होंने आगे कहा, "मैं बौद्ध, जैन सभी धर्मों को मानता हूं। हम सनातन धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों का भी विकास कर रहे हैं। भारत में जन्म लेने वाले सभी पंथों और उपासकों का सम्मान करते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम