न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने बीते तीन सालों में 100 से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 3:24:01

100 बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने बीते तीन सालों में 100 से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। केआर पुरम पुलिस के अनुसार, आरोपी हर शाम बस से बेंगलुरु आता था और फिर केआर पुरम, टिन फैक्ट्री, महादेवपुरा जैसे रिहायशी इलाकों में घूमता था। मौका मिलते ही वह घरों के सामने खड़ी बाइकों का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर लेता था और आंध्र प्रदेश लौट जाता था।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बेंगलुरु, तिरुपति, चित्तूर समेत कई शहरों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। खासकर, वह महंगी बाइकों को निशाना बनाता था और फिर उन्हें आंध्र प्रदेश में 15 से 20 हजार रुपये में बेच देता था। चोरी से मिले पैसों का इस्तेमाल वह ऐशो-आराम में करता था।

केआर पुरम थाना क्षेत्र में ही उसने 25 बाइक चुराई थीं। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों से 100 से अधिक चोरी की गई बाइक बरामद की हैं, जिनमें 20 रॉयल एनफील्ड, 30 पल्सर, 40 एक्सिस और अन्य वाहन शामिल हैं।

जब्त किए गए वाहनों की कीमत और पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों की कुल कीमत लगभग 1.45 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ केआर पुरम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को लंबे समय से इलाके में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। कई दिनों की निगरानी और जांच के बाद आखिरकार इस शातिर चोर को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था। उसने खुलासा किया कि वह नकली ताले का इस्तेमाल करके मोटरसाइकिल चोरी करता था, जिससे वह आसानी से बाइकों का लॉक तोड़ सकता था।

यूट्यूब से सीखा बाइक चोरी करना

यह पहला मामला नहीं है जब किसी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चोरी करने का तरीका सीखा हो। इससे पहले भी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बाइक चोरी करने की तकनीक सीखी थी। आरोपी की पहचान वेणकटेश्वरुलु के रूप में हुई थी, जिसने यूट्यूब पर यह सीखा कि अगर बाइक की चाबी खो जाए तो उसे कैसे चालू किया जा सकता है। बाद में, उसने इस जानकारी का दुरुपयोग करते हुए शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। चोरी की गई बाइकों को वह OLX जैसे प्लेटफॉर्म पर बेच देता था और कमीशन के जरिए पैसे कमाता था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं आरोपी का कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत