न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर में केमिकल से भरे ड्रम फटने से लगी आग, 100 दुकानों का माल जलकर राख

कानपुर के कलेक्टरगंज बाजार में केमिकल से भरे ड्रम फटने से भयानक आग लग गई, जिससे 100 से ज्यादा दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। हादसा शहर के सबसे पुराने बाजार में हुआ, जहां 10 घंटे तक आग सुलगती रही। जांच और मुआवजे की मांग शुरू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 1:11:17

कानपुर में केमिकल से भरे ड्रम फटने से लगी आग, 100 दुकानों का माल जलकर राख

कानपुर के सबसे व्यस्त और बड़े बाजारों में से एक, कलेक्टरगंज बाजार में मंगलवार दोपहर जोषण आग लगने की वजह सामने आ गई है। फायर ब्रिगेड के प्रमुख सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग के पीछे का कारण केमिकल से भरे ड्रम्स का फटना था। पहले इन ड्रम्स के फटने से तेज धमाके हुए, फिर दुकानों में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तकरीबन 10 घंटे तक दुकानों के भीतर आग की चिंगारी सुलगती रही।

मंगलवार दोपहर करीब 15 से 20 फीट की ऊंचाई से इस आग को कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। अपार्टमेंट्स और ऊंची इमारतों की छतों से धुएं के विशाल गुबार नजर आ रहे थे। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, इस भीषण आग से 100 से अधिक दुकानों का माल जलकर राख हो गया। वहीं, आग का एक कारण अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट से हुए शॉर्ट सर्किट को भी बताया जा रहा है। मामले की जांच सीएफओ की टीम बुधवार से शुरू करेगी। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी इस घटना को लेकर डीएम से मिलेंगे।

यह हादसा एक सदी पुराने बाजार में हुआ है। व्यापारी नेता विनोद गुप्ता ने बताया कि 100 साल पुराने इस ऐतिहासिक बाजार में ऐसी घटना पहली बार हुई है। कलेक्टरगंज में प्रतिदिन हजारों व्यापारी और श्रमिक मौजूद रहते हैं। यहां से देशभर में उत्पाद भेजे जाते हैं और अन्य राज्यों से रोजाना माल आता है। व्यापारी सुनील बजाज ने बताया कि दुकानों में रखे करोड़ों रुपये के सामान चंद मिनटों में जल गए, और अब वे जिला प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग करेंगे।

दो वर्षों में यह तीसरी बड़ी आगजनी की घटना है जिसने पूरे राज्य का ध्यान खींचा है। मार्च 2023 में बांसमंडी स्थित एआर टॉवर, मसूद कॉम्प्लेक्स और हमराज कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से हजारों दुकानें जलकर राख हो गई थीं। हाल ही में चमनगंज में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए थे। लोग अभी उस घटना से उबरे भी नहीं थे कि कलेक्टरगंज में हुई अग्निकांड ने फिर सभी को झकझोर दिया।

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शहर के अधिकतर बाजार घनी आबादी के बीच स्थित हैं और वहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि दमकल वाहन एक साथ नहीं घुस सकते। साथ ही आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इन हालातों में आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजारों और घरों में आग से सुरक्षा के प्रबंध खुद करें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’