न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा - जिस कंटेंट में 'भारतीय वेरिएंट' का जिक्र उसे तुरंत हटाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 11 मई को कहा था कि भारत में पाया गया कोरोना वायरस का B.1.617 वेरिएंट वैश्विक चिंता का वेरिएंट है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 11:30:21

केंद्र ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा -  जिस कंटेंट में 'भारतीय वेरिएंट' का जिक्र उसे तुरंत हटाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 11 मई को कहा था कि भारत में पाया गया कोरोना वायरस का B.1.617 वेरिएंट वैश्विक चिंता का वेरिएंट है। WHO ने भारत में पहली बार पाए गए इस वेरिएंट पर चिंता जताते हुए कहा था कि यह दुनिया के 44 देशों में पहुंच गया है। संगठन के मुताबिक, B.1.617 वेरिएंट वायरस के मूल स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा आसानी और तेजी से फैलता है और यही कारण है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि WHO ने इस बात पर भी जोर दिया था कि इस वेरिएंट के प्रभाव को वैक्सीनेशन से कम किया जा सकता है। इसके बाद ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में B.1.617 कोरोना वैरिएंट को 'इंडियन वैरिएंट' के रूप में बताना शुरू कर दिया। ऐसे में भारत सरकार ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि B.1.617 वेरिएंट को कोरोना वायरस के “इंडियन वैरिएंट” के रूप में बताना 'निराधार' और 'बेबुनियाद' हैं। सरकार ने कहा कि WHO ने अपने 32 पन्नों के दस्तावेज में कही भी यह नहीं कहा है कि B.1.617 वैरिएंट एक 'भारतीय वैरिएंट' है।

शुक्रवार को केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को 'भारतीय वैरिएंट' शब्द से जुड़े कंटेंट को हटाने को कहा है। इसके साथ यह भी कहा कि यह पूरी तरह गलत है। इस तरह का कोई वेरिएंट WHO ने वैज्ञानिक रूप से नहीं बताया है। WHO ने कोरोना वायरस के B.1.617 वैरिएंट के साथ ‘भारतीय वैरिएंट’ शब्द को नहीं जोड़ा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस मामले में 12 मई को ही सफाई दे दी गई थी। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस तरीके का शब्द इस्तेमाल करने से गलत सूचना फैल रही है और देश की छवि खराब होती है। वहीं एजेंसी से एक सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव ने कहा कि इस शब्द से जुड़े सभी कंटेंट को हटाना मुश्किल होगा, क्योंकि इस तरह के हजारों पोस्ट अब तक हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला