न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2026 से बदल जाएगा CBSE बोर्ड का एग्जाम पैटर्न, अब दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, खत्म हो जाएगा सप्लीमेंट्री

सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए 2026 से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने का नियम मंजूर कर लिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 9:59:52

2026 से बदल जाएगा CBSE बोर्ड का एग्जाम पैटर्न, अब दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, खत्म हो जाएगा सप्लीमेंट्री

सीबीएसई बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए 2026 से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने का नियम मंजूर कर लिया है। नए सिस्टम के तहत पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी परीक्षा मई में आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी, लेकिन संबंधित विषयों की प्रायोगिक परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार किया जाएगा। विशेष रूप से, दोनों परीक्षाओं के लिए छात्रों को एक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। हालांकि, इस बदलाव के साथ परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि हो सकती है।

छात्रों को मिलेगा विकल्प: एक या दो बार दे सकेंगे परीक्षा

सीबीएसई द्वारा साल में दो बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा कराने के फैसले के बाद छात्रों को अब जेईई परीक्षा की तरह यह चुनने का विकल्प मिलेगा कि वे परीक्षा एक बार देना चाहते हैं या दो बार। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा देने का अधिकार होगा। यदि कोई छात्र दोनों परीक्षाएं देता है, तो उसके बेहतर स्कोर को ही अंतिम माना जाएगा। सीबीएसई द्वारा तैयार किए गए प्रारूप के अनुसार, पहला परीक्षा चरण 17 फरवरी से 6 मार्च के बीच और दूसरा चरण 5 मई से 20 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय की बैठक में हुआ अहम फैसला

सीबीएसई के इस नए मसौदे को लेकर शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इससे पहले, 19 फरवरी को भी मंत्रालय में एक बैठक हुई थी, जिसमें सीबीएसई, एनसीईआरटी और केवी से जुड़े विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर मंथन किया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि मसौदे पर स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों और आम जनता की राय ली जाएगी। यह मसौदा अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, और लोग 9 मार्च तक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

अब नहीं होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा की जरूरत खत्म हो जाएगी। यदि कोई छात्र किसी विषय में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में उस विषय को दोबारा देने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि छात्रों को यह चुनने का अधिकार होगा कि वे कौन-से विषयों की परीक्षा दोबारा देना चाहते हैं। अंतिम परिणाम में उनके उच्चतम अंक को ही मान्यता दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं