न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पिस्टल दिखाकर दो बदमाशों ने की सेंट्रल जेल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए की लूट

बुधवार देर रात जहां दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सेंट्रल जेल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 1:02:43

जयपुर : पिस्टल दिखाकर दो बदमाशों ने की सेंट्रल जेल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए की लूट

राजधानी जयपुर में अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जो आमजन के लिए चिंता की बात हैं। बेख़ौफ़ बदमाश ऐसी जगहों को भी निशाना बना रहे हैं जहां पर पुलिस मिनटों में पहुंच सकती हैं। इससे जुड़ा एक मामला देखने को मिला बुधवार देर रात जहां दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सेंट्रल जेल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। लेकिन अंधेरा होने से लूटेरों का हुलिया साफ नजर नहीं आ रहा है। घटना का पता चलने पर लालकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। गुरुवार को भी पुलिस घटनास्थल के आसपास, घाटगेट और सांगानेरी गेट चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज जुटाने में लगी रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि वारदात आसपास रहने वाले किसी आपराधिक तत्व ने की है।

जानकारी के अनुसार वारदात आगरा रोड पर घाटगेट के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। पेट्रोलपंप कर्मी रमेश ने बताया कि वे बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वहां रस्सी लगा दी थी ताकि कोई पेट्रोल भरवाने नहीं आ सके। पेट्रोल पंप पर बाहर लगी लाइटें बंद कर दी थी। इससे वहां रोशनी कम हो गई थी। इसके बाद रमेश व दो अन्य पेट्रोल पंप कर्मी ऑफिस में बैठकर दिनभर का हिसाब किताब कर रहे थे।तभी दो नकाबपोश दो युवक तेजी से ऑफिस में घुसे। उनके पास पिस्टल भी थी।

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पेट्रोलपंप कर्मियों को डराया धमकाया। एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। इसके बाद रुपयों को इकट्‌ठा कर अपनी जेब में डाला। फिर केबिन में बंद कर भाग निकले। वारदात के बाद पेट्रोलपंप कर्मचारी रमेश ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। तब लालकोठी थाने की चेतक मौके पर पहुंची। इसके बाद थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट