न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : बेटे के जवाब ने पिता को झकझोर दिया, चॉकलेट विज्ञापन को लेकर कंपनी पर किया केस

ज्ञापन को लेकर एक पिता ने चॉकलेट कंपनी पर केस किया हैं क्योंकि उनके 11 वर्षीय बेटे पर इस विज्ञापन का ऐसा असर पड़ा कि उसने अपने पिता द्वारा दादाजी को दवाई देने की बात को अनसुना करते हुए कहा कि कुछ नहीं करने से भी लोगों की मदद हो सकती है और उनकी जान भी बच सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 7:28:44

अजमेर : बेटे के जवाब ने पिता को झकझोर दिया, चॉकलेट विज्ञापन को लेकर कंपनी पर किया केस

आप सभी ने चॉकलेट का वह विज्ञापन तो देखा ही होगा जिसमें एक युवा लड़के और एक वृद्ध महिला को दिखाया गया है। इसमे वृद्ध महिला की छड़ी गिर जाती है और वह उस लड़के को छड़ी उठाकर देने के लिए कहती है। वह लड़का छड़ी को उठाने के बजाय अपनी ही धुन में फाइव स्टार चॉकलेट खाता रहता है और मदद के लिए कदम नहीं बढ़ाता। बाद में बुजुर्ग महिला खुद छड़ी उठाने के लिए उठती है और महिला दुर्घटना से बच जाती है। विज्ञापन के अंत में मैसेज दिया जाता है कि कभी कुछ ना करके भी देखो। अब इस विज्ञापन को लेकर एक पिता ने चॉकलेट कंपनी पर केस किया हैं क्योंकि उनके 11 वर्षीय बेटे पर इस विज्ञापन का ऐसा असर पड़ा कि उसने अपने पिता द्वारा दादाजी को दवाई देने की बात को अनसुना करते हुए कहा कि कुछ नहीं करने से भी लोगों की मदद हो सकती है और उनकी जान भी बच सकती है। बेटे के इस जवाब को सुनकर अमित चौंक गए। इसके बाद बेटे ने चॉकलेट कंपनी के विज्ञापन के बारे में बताया।

याचिका अजमेर के रामनगर में रहने वाले एडवोकेट अमित गांधी ने दायर की है। पेशे से वकील पिता ने पहले बच्चे को समझाया और फिर उपभोक्ता विवाद आयोग अजमेर में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने इस विज्ञापन को भारतीय संस्कृति व नैतिकता के खिलाफ बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। अमित ने बताया कि विज्ञापन में वृद्ध महिला के निवेदन के प्रति युवा को असंवेदनशील दिखाया है। यह ठीक नहीं है। इस तरह के विज्ञापन का गलत मैसेज जाता है। यह देश के जिम्मेदार युवाओं का अपमान है। साथ ही कुछ न करने और किसी की मदद न करने जैसा संदेश दिया जा रहा है। फिलहाल, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया है।

अमित ने बताया कि भ्रामक विज्ञापन पर रोक लगाने और 5 लाख रुपए बतौर क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। जिला आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, सदस्या अलका रानी जैन ने परिवाद को दर्ज किए जाने पर सुनवाई की और चॉकलेट कंपनी को भी नोटिस जारी कर 4 मई जवाब तलब किया गया है। अमित ने कहा कि केस के बाद मिलने वाला यह हर्जाना उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा कराऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती