न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD विधायक अहमद पर BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज, पेशाब पिलाने और दंगा कराने के लगे आरोप

बैसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि RJD विधायक अहमद पर BNS की धाराओं के तहत खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने, हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर दंगा करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 6:58:00

RJD विधायक अहमद पर BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज, पेशाब पिलाने और दंगा कराने के लगे आरोप

पटना। बिहार के पूर्णिया पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बैसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद के खिलाफ एक स्थानीय जनता दल (JDU) पदाधिकारी पर कथित तौर पर अवैध रूप से बंधक बनाकर हमला करने और उसे पेशाब पिलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान मोहम्मद रेहान फजल के रूप में की है, जिसे पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित एक जमीन हड़पने के मामले में गवाह है। इस केस में कथित तौर पर RJD विधायक का नाम शामिल हैं।

बैसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार को हुई और शुक्रवार को विभाग के संज्ञान में लाई गई। RJD विधायक अहमद पर BNS की धाराओं के तहत खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने, हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर दंगा करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित ने FIR में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा और जब उसने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिलाया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” पूछताछ करने पर विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने दावा किया कि वह इस मामले में शामिल नहीं हैं। पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का हिस्सा रहे विधायक 2022 में RJD में शामिल हो गए थे।

JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि यह घटना “RJD की संस्कृति और कानून-व्यवस्था के प्रति तिरस्कार को दर्शाती है।” वहीं, राजद ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने केवल इतना कहा, “पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए और सच्चाई सामने आने दीजिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत