न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 11:50:26

दौसा : खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में हादसे का एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चार घायलों की स्थिति गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया है। हादसा शनिवार तड़के नेशनल हाइवे 148 पर बासडी गांव के पास हुआ।

हादसा शनिवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। जब बस का टायर पंचर होने पर खलासी व एक यात्री सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहे थे। इस दौरान तेज स्पीड में पीछे से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे पहिया बदल रहे खलासी व एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके से बस में सो रहे यात्रियों में खलबली मच गई। इसमें 8 यात्रियों को चोट आई हैं। बस सवार लोग यूपी के आगरा से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस व थाने की जीप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सैंथल थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि हादसे में नितिन मित्तल निवासी लोहिया नगर आगरा, वेदप्रकाश शर्मा मालवीय नगर भरतपुर, राजू अग्रवाल नंगला बस्सी थाना न्यू आगरा, आदित्य अग्रवाल रावतपाडा आगरा, अंकित गोयल शाहगंज जगदीशपुरा, विमल अवस्थी, इसकी बेटी अनन्या 14 व बेटा हर्ष 9 निवासी शामो इटावा तथा आशु शर्मा निवासी जीवनी मंडी आगरा घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने नितिन मित्तल निवासी लोहिया नगर आगरा व वेद प्रकाश शर्मा मालवीय नगर भरतपुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाइवे से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल