न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की रक्षा करते हुए छपरा-सीवान के बाद अब नालंदा का लाल शहीद, 15 मई को गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

नालंदा के जवान सिकंदर राउत ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद होकर देश के लिए अपनी जान दी। बीते मंगलवार को शहादत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 10:26:11

देश की रक्षा करते हुए छपरा-सीवान के बाद अब नालंदा का लाल शहीद, 15 मई को गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

छपरा और सीवान के बाद अब नालंदा के जवान सिकंदर राउत ने देश के लिए शहादत दी है। बीते मंगलवार (13 मई, 2025) की शाम उनके परिजनों को इसकी खबर मिली, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदर राउत, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान थे, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। वे नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव के निवासी थे।

शहादत की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। बताया जाता है कि करीब 10 साल पहले सिकंदर राउत की शादी हुई थी और उनके दो बेटे हैं, एक आठ साल का और दूसरा चार साल का है। देश की सेवा में लगे इस वीर जवान ने अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाया, लेकिन उनके बच्चे गर्व से यह जानेंगे कि उनके पिता ने देश के लिए शहादत दी है। सेना में नौकरी के बाद ही सिकंदर राउत की शादी हुई थी।

छुट्टी में एक महीना पहले ही घर आए थे सिकंदर राउत

परिवार के अनुसार, सिकंदर राउत चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। एक बड़ा भाई और दो बहनें भी थीं। परिवार में सबसे छोटे होने के कारण वे सभी के लाडले थे। परिजनों का कहना है कि सिकंदर राउत एक माह पहले ही छुट्टी पर घर आए थे, सबसे मिलकर ड्यूटी पर लौटे थे। किसी को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।

परिजनों के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार (15 मई, 2025) को उनके गांव लाया जाएगा। प्रशासन शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर, सिकंदर राउत की शहादत पर न केवल उनके गांव और जिला, बल्कि पूरे बिहार के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

यह जानकारी भी सामने आई है कि परिवार वाले यह नहीं बता सके कि जवान को कब और कैसे गोली लगी, या क्या हुआ था। इस समय परिजनों की स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अधिक जानकारी दे सकें। इससे पहले, छपरा के मो. इम्तियाज और सीवान के रामबाबू सिंह भी देश के लिए शहीद हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश