न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMW हिट एंड रन मामला: शिव सेना ने की बडी कार्रवाई, उपनेता के पद से हटाए गए मिहिर शाह के पिता राजेश शाह

BMW हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह के खिलाफ शिवसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 July 2024 6:01:41

BMW हिट एंड रन मामला: शिव सेना ने की बडी कार्रवाई, उपनेता के पद से हटाए गए मिहिर शाह के पिता राजेश शाह

मुंबई। BMW हिट एंड रन मामले में आरोपी मिहिर के पिता राजेश शाह के खिलाफ शिवसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। वो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में उपनेता के पद पर तैनात थे, लेकिन बीते दिनों हिट एंड रन मामले में उनके बेटे का नाम सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

बीते रविवार सुबह सात बजे बीएमडब्लू कार सवार ने मछुआरा दंपत्ति प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा को टक्कर मार दी थी। आरोपी की निर्दयता का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि आरोपी मिहिर ने 100 मीटर तक कार नहीं रोकी। इसकी वजह से महिला गाड़ी के बोनट पर लटकी रही। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, आरोपी मिहिर मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपी कार चला रहा था, जबकि उसका ड्राइवर कार के पीछे बैठा हुआ था।

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि मिहिर ने फरार होने से पहले अपनी गाड़ी बांद्रा में छोड़ दी थी और ड्राइवर को कला नगर के पास छोड़कर चला गया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ है, उसका बीमा नहीं हुआ था। इसके अलावा, कार के इंश्योरेंस की समय सीमा भी खत्म हो चुकी थी।

ज्ञातव्य है कि मिहिर शाह ने शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसके बाद वो वर्ली की तरफ चला गया, जहां उसने हिट एंड रन की वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में कितने लोग शामिल थे और किन लोगों ने ड्रिंक किया हुआ था। जिस जुहू के 'वाइस ग्लोबल तपस बार में मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की थी, उसे पुलिस ने अब सील कर दिया है।

मिहिर शाह को मंगलवार को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड

भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी

खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर

क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई

6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी

बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'

ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी

ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना

ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?

IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास

IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस

जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास