न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में तनिष्क लूट कांड के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी चुनमुन झा ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में पटना एसटीएफ और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मी घायल। लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा पुलिस फायरिंग में ढेर, एक अपराधी फरार। इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 11:23:11

बिहार में तनिष्क लूट कांड के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी चुनमुन झा ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार और एसटीएफ के दो जवान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी, जिसमें से एक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा अपराधी, पलासी के मजलिसपुर निवासी चुनमुन झा, गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

गैंग के साथ छिपा था चुनमुन झा

सूत्रों के मुताबिक, पटना एसटीएफ को इनपुट मिला था कि पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज के थलहा नहर के पास छिपा हुआ है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें चुनमुन झा को सीने और पैरों में तीन गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा। एक अन्य अपराधी को भी गोली लगी, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा।

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास, एसटीएफ के जवान मोहम्मद मुश्ताक और शहाबुद्दीन को गोलियां लगीं। साथ ही, स्थानीय निवासी मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून भी इस गोलीबारी में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।

जानिए, कैसे लूट हुई थी तनिष्क शो रूम में

26 जुलाई 2024 को पूर्णिया स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े 20 करोड़ रुपये के गहनों की सनसनीखेज लूट हुई थी। शोरूम के कर्मचारियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे तीन बदमाश ग्राहक बनकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और गहने देखने के बहाने बैठ गए। एक मिनट के भीतर चार और अपराधी ग्राउंड फ्लोर पर आ गए, जिनमें से एक ने शोरूम के मुख्य गेट पर पोजीशन ले ली, जबकि बाकी तीनों ने अंदर घुसते ही पिस्टल तान दी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात दोनों सुरक्षा गार्डों, 25 स्टाफ और 5 ग्राहकों को कब्जे में लेकर उनके मोबाइल छीन लिए और सभी को ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर ले गए। अपराधियों ने किसी भी तरह की चालाकी करने पर जान से मारने की धमकी दी और देखते ही देखते करीब 20 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर लूटकर फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरसी निवासी सोनू झा को सहरसा पुलिस और एसटीएफ की मदद से पकड़ा गया, जबकि बिट्टू कुमार पासवान को मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, अकुंश कुमार को रोहतास पुलिस और एसटीएफ ने दबोचा। इस लूटकांड के मुख्य सरगना प्रशांत गौरव, जो इलाजरत था, को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना न्यायालय को दी गई। वहीं, अपराधियों को लूट के पैसे मुहैया कराने वाले शमी आनंद को पटना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत