न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना: टक्कर के बाद पिकअप वैन के टायर में फंसी 8 साल की मासूम, 10KM तक घसीटते हुए ले गया ड्राइवर

8 साल की मासूम लड़की जब सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची टायरों के बीच फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और वैन को चलाता रहा।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 2:39:48

पटना: टक्कर  के बाद पिकअप वैन के टायर में फंसी 8 साल की मासूम, 10KM तक घसीटते हुए ले गया ड्राइवर

बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 8 साल की मासूम लड़की जब सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची टायरों के बीच फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और वैन को चलाता रहा। करीब 10 किलोमीटर तक वैन चलाने के बाद जब इसे रोका गया, तो बच्ची के चिथड़े टायर में चिपके हुए मिले।

यह घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बीघा में हुई। एक बेलगाम पिकअप वैन के ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया और उसे 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप वैन के ड्राइवर को सालिमपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और वैन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। यह घटना बीती रात की है। मृतका की पहचान नौबतपुर के अजमा गांव के विनय पंडित की पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुहानी कुमारी अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में भाग लेने खुसरूपुर के हरदास बीघा आई थी। बीती रात सड़क पार करते समय वह बेलगाम पिकअप वैन की चपेट में आ गई और हादसे में वैन में ही फंस गई।

गाड़ी रोकने के बजाय भागने लगा ड्राइवर, परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया पीछा

मृतका के मामा मोहन पंडित ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी को रोकने के बजाय अमानवीय तरीके से उसे भागाने लगा। जब बच्ची को वैन के टायर में फंसा देखा, तो उसके परिजन और आसपास के स्थानीय लोग गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सालिमपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया और वैन को जब्त कर लिया।

मृतका के परिजनों ने दोषी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका की बहन सोनी कुमारी ने कहा, "हम तो कुछ नहीं कर पाए, कोई भी समझ नहीं पाया। अचानक खट की आवाज आई और लोग चिल्लाने लगे। देखा कि पिकअप ने बच्ची को टक्कर मारी और फिर उसे घसीटने लगा। लोग दौड़कर पिकअप को रोकने की कोशिश करने लगे। ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत