न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: पप्पू यादव के काफिले का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, बाल-बाल बचे जाप संयोजक

बिहार के आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी संयोजक पप्पू यादव भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Feb 2023 8:29:08

बिहार: पप्पू यादव के काफिले का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, बाल-बाल बचे जाप संयोजक

बिहार के आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी संयोजक पप्पू यादव भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में बीएमपी के 2 जवान और चालक सहित कुल 11 लोग घायल हुए है। पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। टक्कर इतना जबरदस्त था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और काफिले में चल रही गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bihar news,pappu yadav scout road accident,buxar

बता दें कि पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शादी में शामिल होने जा रहे थे तभी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के पास यह हादसा हो गया। यह हादसा ओवरटेक कर रहे ट्रक के चलते हुआ है।

पप्पू यादव ने बताया कि हम लोग सारण के मुबारकपुर कांड में पीड़ितों से मिलकर अपनी पार्टी के महासचिव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बक्सर के पुरवा गांव पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता के साथ जा रहे थे। इस बीच हम लोगों की गाड़ी को ओवरलोड ट्रक लगातार ओवरटेक कर आगे-पीछे कर रहा था। इसके बाद स्कॉट गाड़ी के ड्राइवर ने ओवरटेक करने के कारण उससे बचाने की कोशिश की। जिसके चलते स्कॉट में पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, चालक, जवान सहित 11 लोग घायल हुए है। इसके अलावा मुझे भी हल्की चोट आई है। स्कॉट के गार्ड ने अगर तत्परता नहीं दिखाई होती तो यह हादसा बड़ा हो सकता था। इसलिए मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं। बिहार में बालू ओवरलोडिंग समेत कई चीजें लगातार हो रही है वो सभी गलत है। इसपर बिहार सरकार को विचार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप