न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में जारी है वायरल बुखार का कहर, तीन दिनों में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे 2628 बच्चे

कोरोना और डेंगू से परेशान बिहार में वायरल फीवर कहर बनकर टूटा है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को 528 बच्चे, मंगलवार को 830 और बुधवार को 1270 वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे आउटडोर में इलाज के लिए पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 9:06:33

बिहार में जारी है वायरल बुखार का कहर, तीन दिनों में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे 2628 बच्चे

कोरोना और डेंगू से परेशान बिहार में वायरल फीवर कहर बनकर टूटा है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को 528 बच्चे, मंगलवार को 830 और बुधवार को 1270 वायरल बुखार से पीड़ित बच्चे आउटडोर में इलाज के लिए पहुंचे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की गहन चिकित्सा की जा रही है। बच्चों के इलाज को लेकर डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही अलर्ट किया जा चुका है।

कोरोना में कमी आने के साथ ही राज्य में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। सबसे पहले यूपी के पड़ोसी जिले गोपालगंज, सीवान और सारण में बच्चों के वायरल बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली। डेंगू की आशंका को लेकर गोपालगंज से लिये गये 56 सैंपलों की जांच करायी गयी, जिनमें 9 पॉजिटिव पाये गये। इसी तरह से सारण जिले के 38 सैंपलों की जांच की गयी, जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया, जबकि सीवान जिले से लिये गये 38 सैंपलों की जांच करायी गयी, जिनमें किसी भी बच्चे में डेंगू पॉजिटिव नहीं पाया गया। पिछले शनिवार को राज्य में 395 बच्चे वायरल बुखार की शिकायत लेकर आये, जिनमें 295 को डिस्चार्ज कर दिया गया और 87 बच्चों को भर्ती कराना पड़ा।

अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे बच्चों की जांच में एक भी कोरोना, चिकनगुनिया, मलेरिया, टायफाइड इत्यादि से ग्रसित नहीं पाया गया। पिछले 24 घंटे में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई। गौरतलब है कि बुधवार को 1270 वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों में से 78 बच्चों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया। मंगलवार को वायरल बुखार से पीड़ित 830 बच्चों में से 113 बच्चों को भर्ती किया गया। जबकि सोमवार को 528 बच्चों को 100 को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, राज्य में वायरल बुखार से पीड़ित 111 बच्चे स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

बिहार के सरकारी अस्पतालों में इस महीने अबतक कम से कम 6,800 वायरल बुखार के मामले आ चुके हैं। जबकि 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि ये आंकड़े जिला और उपमंडल अस्पतालों सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों से उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य के निजी अस्पताल भी वायरल बुखार से पीड़ित कई बच्चों का इलाज कर रहे हैं। ज्यादातर बच्चे ओपीडी में जांच के बाद घर लौट जाते हैं। उन्हें दवाएं दे दी जाती है। कुछ बच्चे उचित दवा लेने के बाद पांच से छह दिनों में ठीक हो जाते हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती। वायरल बुखार की शिकायत के साथ सरकारी अस्पताल आने वाले किसी भी बच्चे में अबतक कोविड पॉजिटिव के लक्षण नहीं पाए गए।

संजय कुमार सिंह की मानें तो, 'बाढ़ के पानी में कमी के साथ बच्चों में वायरल बुखार के मामले बढ़ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मौसम का उमस से भरा होना है। ऐसा हर साल होता है। इसलिए, माता-पिता को घबराना नहीं चाहिए।'

उधर, डॉक्टरों का कहना है कि हर साल सितंबर में वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या में वृद्धि होती है। इस साल वायरल बुखार एक सप्ताह पहले इसका प्रकोप बढ़ गया है। उनका कहना है कि बीमार बच्चे सामान्य इलाज से ही स्वस्थ हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया