न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेंगी सुविधाएं

नए साल से पहले नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के एजेंडे पर मुहर लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 4:49:10

बिहार: नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेंगी सुविधाएं

पटना। नए साल से पहले नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के एजेंडे पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की तरफ से मुहर लगने के बाद शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह हमारे अधिकार और हक की लड़ाई थी, जो लंबे समय से लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।

वेतन में होगी बढ़ोतरी और मिलेगी सारी सुविधाएं

कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को नीतीश सरकार से स्वीकृति मिल गई है। नए साल से पहले बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। अब शिक्षकों को वेतन बढ़ोतरी के साथ कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशिष्ट शिक्षक पद नाम में भी संशोधन किया गया है।

शिक्षकों को मिलेगी ट्रांसफर की सुविधा

राज्य में नियोजित शिक्षक अब सहायक टीचर कहलाएंगे। इससे पहले इनकी परीक्षा ली जाएगी। इसका तीन बार इन्हें मौका दिया जाएगा। वहीं, अगर तीनों बार यह परीक्षा में फेल हो जाते हैं, तो सरकार इन पर विचार करेगी। परीक्षा को पास कर लेने के बाद इन्हें वेतनमान आदि की सुविधा मिलेगी। अगर यह परीक्षा पास कर लेते हैं तो इन्हें मूल वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, शहरी परिवहन भत्ता और चिकित्सा भत्ता को शामिल किया है। इसमें समय के साथ ही शिक्षकों के वेतन में संशोधन भी होगा। शिक्षकों को प्रमोशन और ट्रांसफर जैसे लाभ भी दिए जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षकों के ट्रांसफर को जिला के अंदर कर सकते है। वहीं, शिक्षक अगर चाहेंगे तो जिलों के बाहर भी उनका ट्रांसफर किया जाएगा।

शिक्षकों के वेतन में होगा संशोधन

कक्षा एक से पाँचवीं तक के शिक्षकों को 25 हजार रुपए मूल वेतन के तौर पर मिलेंगे, जबकि कक्षा छह से 9वीं तक के शिक्षकों को 28 हजार रुपए दिए जाएंगे। 9 से 10 तक के शिक्षकों को मूल वेतन 31 हजार रुपये होगा। कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों को मूल वेतन 32 हजार रुपये का होगा। वहीं आठ साल के बाद इन शिक्षकों को प्रोन्नति होने की सम्भावना होगी। समय-समय पर इन शिक्षकों के वेतन में संशोधन किया जाएगा। इस कारण इन्हें काफी लाभ पहुँचेगा। सरकार की ओर शिक्षकों के हित को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

दो दशक से प्रयासरत थे नियोजित शिक्षक

पिछले दो दशक से नियोजन इकाई से बहाल नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के पौने चार लाख शिक्षकाओं और उनके परिवारजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप