Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंक मैनेजर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, नई दुनिया बसाने के लिए पति को सुपारी किलर से मरवाया

पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सिर्फ 60 घंटे के अंदर सुलझा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 11:25:38

बैंक मैनेजर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, नई दुनिया बसाने के लिए पति को सुपारी किलर से मरवाया

बिहार के कटिहार में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भट्टा टोला में 20 जून को गोली मारकर ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र रविदास की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सिर्फ 60 घंटे के अंदर सुलझा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र की हत्या उसकी पत्नी सजली ने अपने प्रेमी राजू कुमार के साथ मिलकर करवाई थी। राजू कुमार बंधन बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करता है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी राजू कुमार ने सुपारी किलर संजीत पंडित की मदद से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाया था। इसके एवज में संजीत को तय रकम भी दी गई थी।
पुलिस ने इस वारादात में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल पिस्टल के साथ 8 राउंड गोली भी बरामद की गई है।आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना के पीछे की वजह अवैध प्रेम संबंध है। दरअसल, मृृतक की पत्नी सजली देवी और बैंक कर्मी राजू कुमार में पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। इसके अलावा एक और वजह यह भी थी कि बंधन बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करने वाले राजू ने ही सजलि के पति धर्मेंद्र रविदास को 90 हजार का लोन भी दिलवाया था। दोनों में यह बात तय हुई कि धर्मेंद्र की हत्या के बाद ये लोन खत्म हो जाएगा और आगे दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपनी नई दुनिया बसा लेंगे। हत्या की साजिश रचने वाली सजली देवी दो बच्चे की मां भी हैं। कटिहार में हुई हत्या की घटना को पुलिस ने महज 60 घंटे के अंदर सुलझा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपने-अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। पति की हत्या की आरोपी पत्नी सजलि देवी ने बताया कि वो सीधे तौर पर हत्या में शामिल नहीं है, हालांकि अवैध प्रेम संबंध के सवाल पर उसने चुप्पी साधी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका