न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी आज करेंगे शिलान्यास, जानें कैसा होगा एयरपोर्ट और क्‍या मिलेंगी सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे नोएडा में जेवर अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे (Noida International Airport) की आधारशिला रखेंगे। इस एयरपोर्ट से सितंबर 2024 अंत तक एक रनवे के साथ उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 10:49:30

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी आज करेंगे शिलान्यास, जानें कैसा होगा एयरपोर्ट और क्‍या मिलेंगी सुविधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे नोएडा में जेवर अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे (Noida International Airport) की आधारशिला रखेंगे। इस एयरपोर्ट से सितंबर 2024 अंत तक एक रनवे के साथ उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो सकती है। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के बनने के साथ ही यूपी पहला ऐसा राज्‍य होगा, जहां पांच अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट होंगे। दिल्‍ली-एनसीआर का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भी विमानों का ट्रैफिक कम हो जाएगा। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे शिलान्यास स्थल पर आएंगे। पीएम के आने से एक घंटे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास स्थल पर पहुंच जाएंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज विश्व के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' का शिलान्यास होगा। यह एयरपोर्ट यूपी को नई वैश्विक पहचान देगा। उप्र अब देश में सर्वाधिक 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।

कब बनकर तैयार होगा जेवर एयरपोर्ट? कितना होगा खर्च?

जेवर एयरपोर्ट का 2023-24 में पूरा होगा। जेवर एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां और सर्विस सेक्टर का बड़ा केंद्र बनेगा। पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हो रहा है। 6200 हेक्टेयर में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में दो रनवे बनेंगे। पहले चरण में 1।2 करोड़ यात्रियों के सफर करने की संभावना है। एयरपोर्ट में कार्गो की सुविधा के अलावा एमआरओ सिस्टम भी होगा।

कहां-कहां के लोगों को मिलेगी राहत?

नोएडा में बन रहा एयरपोर्ट, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा और इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दबाव कम होगा। रणनीतिक नजरिये से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का अलग महत्व होगा और इससे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद और पड़ोसी क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी होंगी।

एयरपोर्ट पर क्‍या रेलवे स्‍टेशन और मेट्रो भी होगी?

इस परियोजना योजना के तहत यहां रेलवे स्टेशन, मेट्रो ट्रेन और बस अड्डा भी तैयार किया जा रहा है। तीनों ही जगह आने-जाने में यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। भारी-भरकम सामान लेकर ट्रेन और बस के लिए दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए स्काई वॉक ट्रैवलर बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

क्‍या आपस में जुड़ेंगे IGI एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट?

जेवर एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आपस में जोड़ने के लिए डीएमआरसी 74 किलोमीटर का मेट्रो ट्रेन कॉरिडोर बनाएगा। जिस पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बेसिक रिपोर्ट तैयार कर यमुना अथॉरिटी को सौंप दी है। इस कॉरिडोर का रूट भी लगभग तय कर लिया गया है। कॉरिडोर का रूट कई फेज में होगा। जेवर एयरपोर्ट से लेकर नॉलेज पार्क (ग्रेटर नोएडा) तक, नॉलेज पार्क से नोएडा और नोएडा से यमुना बैंक स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। इसके बाद यमुना बैंक से नई दिल्ली (शिवाजी पार्क) तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर तैयार होगा।

कहां-कहां से कैसे जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट?

यमुना एक्सप्रेस-वे को जेवर एयरपोर्ट के टर्मिनल से जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआई करेगी। 750 मीटर लम्बे एलिवेटेड रोड की लागत करीब 50 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। एलिवेटेड रोड को एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाए जाएंगे। दो इंटरचेंज अप के लिए और दो डाउन के लिए बनाए जाएंगे। यह इंटरचेंज नोएडा की तरफ से आगरा की ओर चलने पर 32 किमी के पाइंट पर बनाए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे 130 मीटर रोड, जीटी रोड और फिल्म सिटी से पॉड टैक्सी की सुविधा दी जाएगी, जिससे लोग आसानी से यहां पहुंच सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम