न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज

फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान लेह-लद्दाख में 100 से 200 लोग बीमार पड़ गए थे। हाई एल्टीट्यूड और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं ने टीम को मुश्किल में डाल दिया। जानें एक्टर्स ने शूटिंग को लेकर क्या बड़े खुलासे किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 30 Apr 2026 11:14:57

‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ पार्ट 1 और 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। फिल्म को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है, लेकिन इसके पीछे शूटिंग के दौरान आई कई चुनौतियों की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। फिल्म से जुड़े एक्टर्स विक्रम भांबरी, हीरव मेहता और रजत अरोड़ा ने खुलासा किया है कि लेह-लद्दाख में शूटिंग के दौरान पूरी टीम को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था, यहां तक कि 100 से 200 लोग बीमार पड़ गए थे।

लेह-लद्दाख की लोकेशन बनी सबसे बड़ी चुनौती

एक्टर हीरव मेहता ने एक इंटरव्यू में बताया कि लेह-लद्दाख में शूटिंग करना जितना शानदार लगता है, उतना ही मुश्किल भी था। उन्होंने कहा कि जैसे ही टीम वहां पहुंची, प्रोडक्शन की तरफ से एक दिन का समय दिया गया ताकि सभी लोग हाई एल्टीट्यूड के माहौल में खुद को ढाल सकें। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन धीरे-धीरे ऑक्सीजन लेवल गिरने लगे और शरीर पर असर दिखने लगा।

हीरव के मुताबिक शाम तक उन्हें सिरदर्द और घबराहट महसूस होने लगी थी और हालत इतनी खराब हो गई कि बिना खाना खाए ही उन्हें सोना पड़ा। अगले दिन स्थिति थोड़ी बेहतर हुई। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने कठिन परिस्थितियों में काम किया, पहाड़ी रास्तों पर ऑफ-रोडिंग करनी पड़ी और कई दूर-दराज की लोकेशंस पर शूटिंग हुई। इसके बावजूद प्रोडक्शन टीम ने बेहतरीन वैनिटी वैन और खाने की व्यवस्था की थी। हालांकि हाई एल्टीट्यूड के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और मेडिकल टीम व एंबुलेंस भी तैनात रखी गई थी।

एक्टर को भी हुई सांस लेने की समस्या

हीरव मेहता की बात को आगे बढ़ाते हुए विक्रम भांबरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान मौसम ने तो साथ दिया, लेकिन शरीर पर काफी असर पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस दिन उनका आखिरी शेड्यूल था, उसके अगले ही दिन वहां बारिश शुरू हो गई थी।

विक्रम ने बताया कि शूटिंग के दौरान इंटीरियर लोकेशन और धूल-मिट्टी की वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इसी दौरान सेट पर फूड पॉइजनिंग की स्थिति भी सामने आई, जिससे कई लोग प्रभावित हुए।

100 से 200 लोगों की तबीयत बिगड़ी

हीरव मेहता ने इस घटना को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हालात इतने गंभीर हो गए थे कि शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। शुरुआत में सभी को लगा कि यह समस्या सिर्फ ऑक्सीजन लेवल की वजह से है, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ मामलों में बर्ड फ्लू और खराब नॉनवेज फूड भी इसकी वजह हो सकता है।

रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आई कि करीब 100 से 200 लोग इस दौरान बीमार पड़ गए थे। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि इसमें प्रोडक्शन की कोई लापरवाही नहीं थी और टीम की तरफ से खाने-पीने और हेल्थ से जुड़ी सभी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
दिल्ली में तिरंगा मार्च पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारियों पर FIR
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में ABVP की जीत पर अमित शाह गदगद, बोले- युवाओं ने दिया देशविरोधी ताकतों को जवाब
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
पिल्ले को आखिरी विदाई देने पहुंची डॉगी मां? वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग बोले- मां तो मां होती है
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
सड़क पर नहीं, आसमान में दौड़ती है इसकी गाड़ी! उड़कर ऑफिस जाने वाले शख्स का वीडियो वायरल
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
75 साल के बुजुर्ग को 30 साल की लड़की से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो देख लोग रह गए दंग!
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
‘सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, जनता चाहती है’, रिजीम चेंज विवाद पर कपिल सिब्बल का पलटवार, BJP ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
UPSSSC में 1784 पदों पर भर्ती का मौका, 10 नवंबर से आवेदन शुरू; PET 2025 वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे अप्लाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई
ओडिशा में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों से मिले 21.88 लाख रुपये, ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की कार्रवाई