Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होगा फायदा, 200 रुपये सस्ता मिलेगा घरेलू गैस सिलेण्डर

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन के मौके पर मोदी सरकार सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात दे सकती है। रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कमी की जा सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 3:36:11

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होगा फायदा, 200 रुपये सस्ता मिलेगा घरेलू गैस सिलेण्डर

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन के मौके पर मोदी सरकार सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात दे सकती है। रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कमी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। हालांकि यह फायदा केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा। यह राहत सिलेंडर पर सब्सिडी के तौर पर दी जा सकती है। अगले कुछ महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। देश में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था। तब सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। दिल्ली में अभी 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। एक अगस्त को 19.2 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। इसकी कीमत में 100 रुपये की कटौती की गई थी।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए।

इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अगस्त को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए घटाए थे। इसके बाद दिल्ली में इसके दाम 1,680 रुपए हो गए। कोलकाता में 1,802.50 रुपए, मुंबई में 1,640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1,852.50 रुपए में बिक रहा है।
जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी

जून, 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है।

कब-कब बदली सिलेंडर की कीमत

पिछले तीन साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। एक नवंबर को इसकी कीमत 594 रुपये थी। दो दिसंबर, 2020 को इसे बढ़ाकर 644 रुपये किया गया था। फिर 15 दिसंबर, 2020 को यह कीमत 694 रुपये हो गई। फरवरी, 2021 में तीन बार इसकी कीमत बढ़ाई गई और यह 794 रुपये का हो गया था। एक अप्रैल को इसमें दस रुपये की कटौती की गई और इसकी कीमत 809 रुपये रह गई। लेकिन एक जुलाई 2021 को इसे बढ़ाकर 834 रुपये कर दिया गया। फिर 17 अगस्त, 2021 को इसकी कीमत 859.50 रुपये कर दी गई।

एक सितंबर, 2021 को फिर इसमें इजाफा हुआ और 14.2 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 884.50 रुपये का हो गया। छह अक्टूबर, 2021 को इसकी कीमत बढ़कर 899.50 रुपये हो गया। फिर 22 मार्च, 2022 को 949.50 रुपये का हो गया। सात मई, 2022 को फिर इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 999.50 रुपये को हो गया। 19 मई, 2022 को इसकी कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1003 रुपये हो गई। इसके बाद मार्च, 2023 में इसमें फिर 50 रुपये का इजाफा किया गया और इसकी कीमत 1103 रुपये पहुंच गई। तबसे इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका