न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्तीफा देने से पहले विधायकों की बैठक के दौरान नीतीश के पास आया PM मोदी का फोन, उसके बाद पहुँचे राजभवन

जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उन्हें बधाई दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 2:44:35

इस्तीफा देने से पहले विधायकों की बैठक के दौरान नीतीश के पास आया PM मोदी का फोन, उसके बाद पहुँचे राजभवन

पटना। जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान उन्हें बधाई दी। दरअसल, नीतीश कुमार ने रविवार 28 जनवरी, 2024 को इस्तीफा देने के साथ वर्ष 2022 से चल रहे जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन को समाप्त कर दिया। PM नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल से उस सरकार को समाप्त करने आग्रह किया।

उधर नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में प्रधानमंत्री मोदी के साथ नीतीश कुमार के पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम आवास में जदयू विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को सभी प्रकार का निर्णय लेने के लिए एकमत से अधिकृत कर दिया गया था। उसके बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। पता चला है कि विधायकों की बैठक के दौरान ही नीतीश कुमार को पीएमओ से फोन आया। बिना देरी किए नीतीश ने फोन ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार से बात की और उन्हें बिहार की नई सरकार के लिए अग्रिम बधाई दी।

26 जनवरी को ही मिल गए थे इस्तीफे का संकेत

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही रविवार को भाजपा के सभी विधायकों और प्रमुख नेताओं की बैठक हुई जिसमें जदयू को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इसके संकेत पहले से ही मिल रहे थे. 26 जनवरी को राजभवन में हाई टी पार्टी के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरीके से एक दूसरे से हंस-हंसकर बात करते देखे गए उसने बहुत कुछ साफ कर दिया। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी दौरे पर बक्सर गए थे जहां केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया था। दोनों ने एक साथ पूजा कर एक बार फिर सियासत के सफर पर साथ चलने के संकेत दे दिए थे।

गठबंधन में काम करने में हो रही थी परेशानी

राज्यपाल को इस्तीफा सौंप कर निकले नीतीश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात की। उन्होंने साफ कहा कि डेढ़ साल पहले उनके गठबंधन के साथ सरकार बनाए, लेकिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन लोगों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी। बहुत मेहनत करके इंडिया गठबंधन बनाया, सबको एकजुट करने में काफी काम किया लेकिन उन्हें छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। माना जा रहा है कि शाम तक सब कुछ तय हो जाएगा और भाजपा के सहयोग से नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप