न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ थार महोत्सव, 11 और 12 मार्च को होना था आयोजन

राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित होने वाला थार महोत्सव अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आगामी 11 व 12 मार्च को होने वाले थार महोत्सव की तैयारियाँ पर्यटन विभाग और प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई थीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 1:49:19

बाड़मेर : अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ थार महोत्सव, 11 और 12 मार्च को होना था आयोजन

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित होने वाला थार महोत्सव अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आगामी 11 व 12 मार्च को होने वाले थार महोत्सव की तैयारियाँ पर्यटन विभाग और प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई थीं।

थार महोत्सव के स्थगित होने की जानकारी पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कमलेश्वर सिंह सोलंकी ने दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आयोजक जल्द ही एक नई तारीख तय करेंगे और थार की प्रतिभाओं को फिर से मंच प्रदान करेंगे।

होली के रंगों से पहले थार की पारंपरिक कलाओं, नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाड़मेर में 'थार महोत्सव' 11-12 मार्च को मनाया जाना था। इस दो दिवसीय महोत्सव में अधिकतर कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर तय किए गए। ऐसे में जिले के महाबार व चोहटन के रेतीले धोरों पर और केराड़ू आदि स्थानों को इसमें शामिल नहीं किए जाने के चलते महोत्सव को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसको देखते हुए प्रशासन और पर्यटन ने फिलहाल थार महोत्सव को स्थगित करने का फैसला लिया। यह फैसला थार की प्रतिभाओं के लिए अपने आप में एक बड़ा झटका है, जिन्होंने इस महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत मेहनत की थी।

प्रशासन व पर्यटन विभाग के इस फैसले के बाद थार की प्रतिभाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है, क्योंकि इससे पहले वर्ष मार्च 2023 में थार महोत्सव का आयोजन किया गया था। पिछले साल चुनाव की वजह से यह महोत्सव नहीं हो पाया था। ऐसे में एक साल के अंतराल के बाद अब फिर से बाड़मेर में थार महोत्सव का आयोजन होने जा रहा था, लेकिन आयोजकों ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका