न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने किया 11 साल के बच्चे पर हमला, पैर और सिर की चमड़ी आ गई बाहर

पिटबुल नस्ल के एक पालतू कुत्ते ने 11 साल के बच्चे पर हमला बोल डाला और बच्चे को लहुलूहान कर दिया। उसे कई जगह से नोंच खाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 11:40:05

जयपुर : पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने किया 11 साल के बच्चे पर हमला, पैर और सिर की चमड़ी आ गई बाहर

बीते दिन राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पिटबुल नस्ल के एक पालतू कुत्ते ने 11 साल के बच्चे पर हमला बोल डाला और बच्चे को लहुलूहान कर दिया। उसे कई जगह से नोंच खाया। लहूलुहान हालत में बालक इधर-उधर बचने के लिए भागा, पर कुत्ते के जबड़ों और नुकीले दातों से बच नहीं सका। आखिरकार बच्चे की मां की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और खूंखार कुत्ते से बच्चे को बचाया। लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते के जबड़े से विशाल को बचाया। तब तक विशाल काफी ज्यादा जख्मी हो गया था। उसके हाथ, पैर, सिर और चेहरे पर 20 गहरे घाव हो गए हैं। मासूम के पैर और सिर की चमड़ी बाहर आ गई है। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएमएस के ट्रॉमा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले भीमराज जाखड़ ने कुत्ते के मालिक और उनकी देखरेख करने वाले उनके रिश्तेदार के खिलाफ चित्रकूट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

news,latest news,news in hindi,local news,rajasthan,jaipur

जानकारी के अनुसार, यह हादसा अजमेर रोड पर टैगोर नगर में हुआ। यहां रहने वाले दुर्गेश हाड़ा का प्लॉट है। वे पिटबुल नस्ल का डॉग पालते हैं। उनके यहां जगदीश मीणा अपने परिवार के साथ किराए से रहते हैं। वह बागवानी का काम भी करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जगदीश का बेटा विशाल मीणा घर में था। तभी गार्डन में बंधा हुए पिट बुल डॉग की चेन खुल गई। इसके बाद डॉग घर में खेल रहे विशाल पर हमला बोल दिया। तब विशाल अकेला था। उसे कई जगह से नोंच खाया। भागते हुए बच्चा सड़क की ओर आया। फिर भी कुत्ते ने नहीं छोड़ा। विशाल की चीख सुनकर उसकी मां भी आ गई। वह भी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद आस पड़ोस के कुछ लोग मदद के लिए आए।

कई देशों में पिट बुल पालने पर है प्रतिबंध

पिट बुल को दुनिया में सबसे ज्यादा आक्रामक व खतरनाक कुत्तों की नस्ल में गिना जाता है। कई देशों में पिट बुल प्रजाति के कुत्ते को रिहायशी इलाकों में पालने पर भी प्रतिबंध है। इस प्रजाति के कुत्ते की खासियत यह है कि शिकार पकड़ने के बाद जबड़ा लॉक कर लेता है। इससे छुड़ाना आसान नहीं होता। अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल