न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम : पाकिस्तान समर्थकों पर हिमंत सरकार की सख्ती, अब तक 58 गिरफ्तार

असम सरकार ने पाकिस्तान समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। अब तक 58 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा ने NSA के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 1:47:55

असम : पाकिस्तान समर्थकों पर हिमंत सरकार की सख्ती, अब तक 58 गिरफ्तार

असम में पाकिस्तान समर्थकों के खिलाफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की अगुवाई में सख्त कार्रवाई जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद असम में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले बयानों को लेकर अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सोनितपुर जिले से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने लिखा, "अब तक 58 पाकिस्तान समर्थक सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। देशद्रोहियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इससे पहले AIUDF के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उन्होंने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उसका बचाव करने वाला बयान दिया था। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बैसरन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नेतृत्व दिखाया और पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि या तो वह आतंकवाद छोड़ दे या विनाश को गले लगाए।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करना था और यह 6 मई की रात सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। शर्मा ने यह भी कहा कि जब पाकिस्तान ने आतंकियों के जरिए जवाबी हमले की कोशिश की, तब भारत ने बहादुरी से उसका जवाब दिया। पाकिस्तान को जब यह आभास हुआ कि संघर्ष जारी रहा तो उन्हें पूरी तरह बर्बाद होना पड़ेगा, तब उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब