न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : फोटो एडिट कर नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए 10 माह में ऐंठे 9.5 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

एक युवक ने 16 साल की नाबालिग से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फोटो एडिट कर नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए 10 माह में 9.5 लाख रुपए ठग लिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 12:08:24

अजमेर : फोटो एडिट कर नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए 10 माह में ऐंठे 9.5 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक युवक ने 16 साल की नाबालिग से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फोटो एडिट कर नाबालिग को ब्लैकमेल करते हुए 10 माह में 9.5 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी नाबालिग को इतना परेशान किया कि वो मॉल में ले जाकर उसे शॉपिंग तक कराती थी। धीरे-धीरे घर पर रखे पैसे खत्म हो गए, लेकिन विश्वेंद्र ने ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा। इससे परेशान होकर नाबालिग ने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया। CI सुनीता गुर्जर ने बताया की नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गत दिनों 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए दानमल माथुर कॉलोनी निवासी विश्वेन्द्र सिंह (19) उर्फ बंजी से दोस्ती हुई। जान पहचान बढ़ने पर दोनों मिलने लगे। इस दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खिंची। फोटो को एडिट कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कभी 20 हजार तो कभी 75 हजार मांगे। इसके बाद एक बार 2.5 लाख तो एक बार 3 लाख लिए। 10 माह में 9.5 लाख रुपए ले लिए। बार-बार राशि की डिमांड कर ब्लैकमेल से परेशान होकर नाबालिग आखिर थाने पहुंची।

लड़की 11वीं क्लास की छात्रा है और मध्यम परिवार से है। रेलवे से जमीन के मुआवजे के कुछ पैसे मिले थे। नाबालिग उन्हीं में से रुपए विश्वेंद्र को देती रही। बाद में परेशान होकर नाबालिग ने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया। CI सुनीता गुर्जर ने बताया की नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल