न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, एक हफ्ते में परिवार ने खोए दो बेटे

रामगढ़ शेखावाटी के गरंडवा गांव में एक ही सप्ताह के भीतर दो भाइयों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 6:48:35

राजस्थान: सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, एक हफ्ते में परिवार ने खोए दो बेटे

रामगढ़ शेखावाटी के गरंडवा गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक सप्ताह के भीतर दो भाइयों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। 26 फरवरी को बड़े भाई का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, जबकि छोटे भाई की भी सोमवार को जिले के घंटेल गांव के पास एक अन्य सड़क हादसे में जान चली गई।

मृतक की पहचान गरंडवा निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो कश्मीर के डोडा में 10 आरआर बटालियन में तैनात था। बड़े भाई की मौत के बाद, वह 28 फरवरी को अपने गांव छुट्टी पर आया था।

सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार, घंटेल गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से धर्मेंद्र की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका भतीजा भानुप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अपनी ससुराल से गांव लौट रहा था।

पुलिस ने शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल भानुप्रताप को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बड़े भाई भी सड़क हादसे के शिकार

परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह के बड़े भाई बीएसएफ में कार्यरत थे और उनकी मौत भी 26 फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। बड़े भाई के निधन के बाद ही धर्मेंद्र छुट्टी लेकर अपने गांव आया था।

रविवार रात वह घंटेल गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। लौटते समय अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव के सैकड़ों लोग और सेना के जवान मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका