न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश: श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में भयानक हादसा, 20 फीट लंबी दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत, चार घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान मंदिर का हिस्सा गिरने से 7 लोगों की मौत और 4 घायल। एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटीं, मंत्री और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 9:40:58

आंध्र प्रदेश: श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में भयानक हादसा, 20 फीट लंबी दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत, चार घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में एक भयानक हादसा हो गया। मंदिर में आयोजित चंदनोत्सव के दौरान अचानक 20 फीट लंबा एक हिस्सा ढह गया, जिससे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगालापुडी अनिता भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हादसे के समय मंदिर में चंदनोत्सव कार्यक्रम चल रहा था और भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए एकत्रित हुए थे। इसी बीच अचानक मंदिर का एक 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रेस्क्यू अभियान तेज़ी से जारी है।

भीड़ में दबे श्रद्धालु, रात 2:30 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा देर रात लगभग 2:30 बजे हुआ। अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित चंदनोत्सव में यह मान्यता है कि भगवान वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी इस दिन अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं। इसी कारण मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अचानक आई भीड़ के दबाव के कारण मंदिर का हिस्सा गिर गया और दर्जनों लोग मलबे में दब गए।

मौतों की पुष्टि, राहत कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीमों ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। एसडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि "अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हमारी टीमें पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।"

वहीं, इस दुर्घटना पर भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने भी दुख प्रकट करते हुए कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, खासकर अक्षय तृतीया जैसे पावन दिन पर। हादसा सुबह 2:30 बजे के आसपास हुआ। सरकार इसकी जांच कराएगी और मृतकों व घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे