न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने दिया चंद्रबाबू नायडू को झटका, खारिज की अग्रिम जमानत की याचिकाएँ

नायडू ने अमरावती इनर रिंग रोड अलाइनमेंट (IRR) मामले के साथ फाइबरनेट स्कैम केस में अग्रिम जमानत देने के लिए दरख्वास्त की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Oct 2023 3:14:24

आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने दिया चंद्रबाबू नायडू को झटका, खारिज की अग्रिम जमानत की याचिकाएँ

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जो फिलहाल स्किल डेवलपमेंट स्कैम में जेल में बंद हैं, को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। तीन मामलों में अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए लगाई गईं उनकी याचिकाएं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी हैं।

नायडू ने अमरावती इनर रिंग रोड अलाइनमेंट (IRR) मामले के साथ फाइबरनेट स्कैम केस में अग्रिम जमानत देने के लिए दरख्वास्त की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि उनकी रिटों को खारिज किया जाता है। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही अन्नामया जिले के अंगालू गांव में हुई हिंसा के मामले में भी उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अगस्त 2023 में ये हिंसा तब भड़की थी जब सिंचाई से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने इस इलाके का दौरा किया था। पुलिस ने उनको भी नामजद किया था।

नायडू के वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि उनको राजनीतिक प्रतिशोध के चलते वाईएसआर सरकार ने कई मामलों में फंसा रखा है। ये सारे मामले चुनावी मौसम के नजदीक आते ही खुलने शुरू हो गए। उनका कहना है कि लोकतंत्र को सरकार की इस प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से खतरा है। हाईकोर्ट को इसमें दखल देकर नायडू को राहत देनी चाहिए।

पब्लिक प्रासीक्यूटर के साथ सरकार की तरफ से पेश वकीलों ने कहा कि कोई भी केस यूं ही नहीं खोला गया है। हर मामले में जांच के बाद ही केस दर्ज किया गया है। ऐसे लम्हे में नायडू को जमानत मिली तो वो साक्ष्यों के साथ गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। उनका कहना था कि अदालत फिलहाल उनकी अग्रिम जमानत की याचिकाओं को खारिज करे।

स्किल डेवलपमेंट केस में अरेस्ट किए जा चुके हैं नायडू

नायडू फिलहाल आंध्र प्रदेश की जेल में बंद हैं। उनको स्किल डेवलपमेंट केस में अरेस्ट किया गया था। आंध्र प्रदेश की सीआईडी इस मामले में जांच कर रही है। स्किल डेवलपमेंट केस में राहत पाने के लिए नायडू सुप्रीम कोर्ट तक याचिका लगा चुके हैं। लेकिन उनको जमानत नहीं मिल सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे