न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्रप्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल पर लगाया बैन, शिक्षक भी नहीं कर पाएंगे उपयोग

आज के समय में स्मार्ट गैजेट और मोबाइल फोन के बढ़ते प्रयोग से बच्चों का रुझान पढ़ाई की तरफ कम होने लगा है। मोबाइल का बच्चे गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका बच्चों के दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 7:00:37

आंध्रप्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल पर लगाया बैन, शिक्षक भी नहीं कर पाएंगे उपयोग

अमरावती। आज के समय में स्मार्ट गैजेट और मोबाइल फोन के बढ़ते प्रयोग से बच्चों का रुझान पढ़ाई की तरफ कम होने लगा है। मोबाइल का बच्चे गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका बच्चों के दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। इसी को मद्दे नजर रखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

ज्ञातव्य है कि आंध्रप्रदेश सरकार से पहले इस वर्ष जून माह में झारखण्ड सरकार ने स्कूल में शिक्षकों के मोबाइल फोन को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। झारखण्ड सरकार का कहना था कि अध्यापक स्कूलों में पढ़ाते कम हैं और फोन कॉल पर ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

आंध्रप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों को स्कूलों में मोबाइल फोन लाने और इस्तेमाल करने से रोक लगा दिया है। इतना ही नहीं, विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब शिक्षकों को भी अपनी कक्षाओं में जाने से पहले अपना फोन हेडमास्टर के पास जमा करना होगा।

यूनेस्को ने दी चेतावनी

दरअसल, विभाग की ओर से यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, ताकि शिक्षण में किसी तरह की लापरवाही न हो। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की वैश्विक शिक्षा निगरानी रिपोर्ट के अनुसार की गई है।

बच्चों की भलाई और सुरक्षा के कारण लिया फैसला

यूनेस्को ने स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि विश्व स्तर पर चार में से एक देश ने डेटा गोपनीयता, सुरक्षा और बच्चों की भलाई के लिए कानून या नीति के तौर पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। शैक्षिक क्षेत्र में डिजिटल उत्पादों का काफी तेजी से इस्तेमाल हो रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए यूनेस्को की ओर से चेतावनी दी गई है।

सख्ती से पालन करने का आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही शिक्षकों को कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी, लेकिन इस आदेश का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा था। शिक्षकों द्वारा कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने से, छात्रों को स्वयं ही पाठ पढऩे और समझने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन