न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश: सगाई पार्टी के लिए जा रही थी बस, 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 45 घायल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सगाई की पार्टी के लिए जा रही एक बस के घाटी में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। बस में 52 लोग सवार थे। ये हादसा भाकरपेटा घाट रोड पर हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Mar 2022 1:03:52

आंध्र प्रदेश:  सगाई पार्टी के लिए जा रही थी बस, 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 45 घायल

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सगाई की पार्टी के लिए जा रही एक बस के घाटी में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। बस में 52 लोग सवार थे। ये हादसा भाकरपेटा घाट रोड पर हुआ।

अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के पास एक गांव ये सभी लोग एक निजी बस में सवार हुए थे। बस बकारपेट को पार करने के बाद घाट रोड के रास्ते तिरुपति की ओर जा रही थी और नियंत्रण खोने के कारण अदुपुतप्पी घाटी में गिर गई।

चंद्रगिरि पुलिस टीम के विशेष बचाव दल और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया। अंधेरे के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई क्योंकि घाटी 50 फीट गहरी है। घायलों को रस्सियों की मदद से बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आगे की कार्रवाई सुबह जारी रही।

इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'चित्तूर में हुई दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। मृतकों के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।'

इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने अधिकारी को बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए उन्नत चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिए हैं।

इधर, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल हरिचंदन ने अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत